लोक सभा में कांग्रेस के उपनेता और पंजाब के कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जन संपर्क रैली में अपनी ताकत दिखाते हुए बादल सरकार पर जमकर बरसे। मोहाली में शनिवार को दशहरा ग्राउंड में कैप्टन करीब आधे घंटे के संबोधन में बादल सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा नशा मुक्ति के नाम पर युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। वह भी एक दिखावा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल पर जमकर बरसे
2 of 6
उन्होंने कहा कि बादल सरकार मध्यप्रदेश की सरकार को अफीम की खेती बंद करने की नसीहत दे रही है। साथ ही एमपी के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी की है। यह अच्छी चीज है। लेकिन, पंजाब में सिथेंटिक ड्रग का कारोबार जो चल रहा है। उसे कौन रोकेगा। यह सारा काम अकाली सरकार की शह पर ही चल रहा है। पंजाब सरकार पर एक से एक हमला करते हुए कहा कि बादल केवल मोदी को गुलदस्ते ही भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल पर जमकर बरसे
3 of 6
राज्य के किसी भी मुद्दे को वह केंद्र से हल नहीं करवा पाए हैं। रैली में उन्हें पार्टी के नेताओं व कांग्रेसी वर्करों का पूरा समर्थन मिला। राज्य के करीब बीस सीटिंग व पूर्व विधायक रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में अकाली सरकार के आठ साल में जनता पूरी तरह दुखी हो चुकी है। अब जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में कांग्रेस ही उनके पास बढ़िया आप्शन है। उन्होंने कहा कि राज्य पहले ही लाखों रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है।
तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल पर जमकर बरसे
4 of 6
कैप्टन ने अफसरों को चेतावनी दी कि जो इस चीज में इनका साथ देंगे। उनकी सरकार आने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पैसा आने वाले चुनाव को जीतने की तैयारी के लिए लिया जा रहा है, ताकि संगत दर्शन कर विभिन्न हलको में बांटा जा सके। इस मौके पर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री लाल सिंह, जगमोहन सिंह कंग, चरनजीत सिंह चन्नी समेत कई विधायकों ने जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल पर जमकर बरसे
5 of 6
कैप्टन कहा कि गत चुनाव में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने दावा किया था कि बिजली उत्पादन में पंजाब को सरप्लस बनाया जाएगा। बिजली पाकिस्तान को बेची जाएगी। अब उनकी बात की हवा निकल गई। लोगों को घरों में बिजली नहीं मिल पा रही है। इंडस्ट्री को बिजली न मिलने से नुकसान हो रहा है।
तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल पर जमकर बरसे
6 of 6
कैप्टन ने कहा कि बादल परिवार की ओरबिट बसें भी लोगों के लिए आफत बन गई। कई लोग बसों का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने मोगा कांड और रोपड़ कांड का उदाहरण दिया। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति बनी तो बसों को सड़कों पर नहीं उतरने देंगे। सीधे ही उनका घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब 17 महीने की कसर रह गई है।