फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये दिलचस्प तस्वीरें

Sun, 19 Jul 2015 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
फुर्सत के पलों में देखिए मैंगो मेले की इन तस्वीरों को। ये आपको अपने बचपन की यादें दिलाएंगी। दरअसल ये तस्वीरें हैं चंडीगढ़ में आयोजित मैंगो मेले की। नगर निगम की ओर से पहली बार सेक्टर-36 के फ्रेग्रेंस गार्डन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

2 of 9
मैंगो मेले में शनिवार को आए लोगों को निशुल्क 400 किलो आम खिलाए गए। निशुल्क आम खिलाने के लिए फील्डमैन फार्म फ्रेश ने स्टाल लगाया।

विज्ञापन

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

3 of 9
इसमें बिना मसाले के पके अलग-अलग किस्म के आम काटकर खिलाए गए। इन आमों को बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने स्वाद लेकर खाया। बच्चों के आम खाने का अंदाज मेले में आए दर्शकों की आंखों को काफी भाया। ये लोगों को उनकी बचपन के दिन याद दिला रहे थे।

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

4 of 9
गुलाब जामुन, अमरापाली, रामकेला और मलिका जैसे आम की किस्में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। मैंगो मेले का शुभारंभ शनिवार को सांसद किरण खेर ने किया। मेले के दौरान मुख्य अतिथि सांसद किरण खेर के साथ लोगों ने खूब फोटो खिंचवाए। कई लोगों और बच्चों ने उनके आटोग्राफ लिए।

विज्ञापन

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

5 of 9
कुल 202 एंट्रीज मैंगो मेले की प्रतियोगिता के लिए आईं थीं। 32 किस्में मेले में डिस्पले की गईं। मेयर पूनम शर्मा रविवार को समापन समारोह में मौजूद रहेंगी। शहर से बाहर होने के कारण मेयर उद्घाटन समारोह में उपस्थित नहीं हो पाईं। समारोह के दौरान दोपहर बाद 3 बजे अलग-अलग विजेताओं को पुरस्कार बांटे जाएंगे।

विज्ञापन

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

6 of 9
मेले में राजन मित्तल के चौसा और दशहरी आम सबसे बढ़िया कैटेगरी ए में सरकारी एवं गैर सरकारी विभाग की ओर से अधिकतर अवार्ड फील्डमैन फार्म फ्रेश के नाम रहे। दशहरी किस्म में गुरदासपुर अनाज मंडी के राजन मित्तल को, लंगड़ा और अन्य किस्म में पंचकूला के रामगढ़ फोर्ड के साई नर्सरी को बेस्ट मैंगो अवार्ड मिला है।

विज्ञापन

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

7 of 9
चौसा किस्म में गुरदासपुर के राजन मित्तल, मलिका और अमरपाली किस्म में सेक्टर-26 की फील्डमैन फार्म फ्रेश को, जबकि रामकेला आचार किस्म में फील्डमैन फार्म फ्रेश को विजेता घोषित किया गया है।

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

8 of 9
मैंगो मेले में आए बच्चों ने काफी मस्ती की। देखिए दिल को छूने वाली तस्वीरें

विज्ञापन

आपको बचपन की याद दिलाएंगीं मैंगो मेले की ये ‌दिलचस्‍प तस्वीरें

9 of 9
मैंगो मेले में आए बच्चों ने काफी मस्ती की। देखिए दिल को छूने वाली तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें