पंजाब में कांग्रेस ने 10 साल बाद वापसी कर ली है। न सिर्फ वापसी, बल्कि शानदार वापसी की है तो अब कैप्टन द्वारा जनता से किए ये सभी वादे पूरे करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के भावी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की थी, कि सत्ता में आने पर वह पंजाब के 50 लाख नौजवानों को स्मार्ट फोन देंगे। कैप्टन ने कहा था कि पंजाब में करीब पचास लाख 18-35 साल के नौजवान हैं। सत्ता में आने पर वह इन सभी को स्मार्ट फोन मुफ्त देंगे। इसमें एक साल केलिए कॉलिंग और डाटा भी मुफ्त होगा।
विज्ञापन
3 of 5
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा था पहले साल तीस लाख युवाओं को फोन मिलेंगे, उसके बाद हर साल दस-दस लाख युवाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सरकार बनने के सौ दिन के अंदर फोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तो अब देखना यह होगा कि कैप्टन अपना वायदा कब पूरा करेंगे।
4 of 5
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये भी वादा किया था कि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पेट्रोल तीन और एलपीजी 15 रुपये तक सस्ती की जाएगी। पेट्रोल और एलपीजी के दामों को चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों के समानांतर लाया जाएगा।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये भी वादा किया था कि नोटबंदी के बीच हुई मौतों के मुद्दे को पार्टी अदालत तक ले जाएगी। कैप्टन ने कहा था कि 86 फीसदी मुद्रा बाजार से ले ली गई। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। बैंकों में लाइनों में लगकर करीब सौ लोगों की मौत हो चुकी है। कैश न मिलने की वजह से हजारों लोग परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस जल्द अदालत की शरण लेगी। इसके अलावा और भी कई वादे किए है, जिन्हे अब पूरा करना कैप्टन के लिए चुनौती साबित होगी।