एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन में पीयू जोनल यूथ फेस्टिवल की शुरूआत हो गई है। तस्वीरों में देखिए कैसा रहा पहला दिन।
विज्ञापन
2 of 8
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल में सांसद किरण फेर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंची। यूथ फेस्टिवल का उत्साह स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेसरों तक सब के चेहरों पर झलक रहा था। यूथ फेस्टिवल का आगाज सीटियों और तालियों से हुआ, जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी के अधीन आते 9 कॉलेजों के स्टूडेंटस ने भाग लिया।
विज्ञापन
3 of 8
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के ऑडिटोरियम में जहां शब्द और भजन गायन, फोक सोंग और फोक ऑर्केस्ट्रा की प्रतियोगिताएं हुईं वहीं मल्टीमिडिया हॉल में क्विज कंपटीशन हुआ। इसके अतिरिक्त हमारी सांस्कृतिक धरोहर की झलक रंगोली व हस्तशिल्प कलाओं में भी देखने को मिली।
4 of 8
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
फोक सांग में जब हरमनदीप ने जुगनी पेश की तो सारा हॉल सीटियों और तालियों से गूंज उठा। उसके बाद जसप्रीत कौर ने बोल मिट्टी दे बावया सांग से अपनी मधुर आवाज पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फेस्टिवल में ढोल, बांसुरी, अलगोजे, सारंगी, डफ, तूंबा जैसे लोक साजों पर भी स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
5 of 8
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर ने इस अवसर पर स्टूडेंटस को पढ़ाई के साथ-साथ यूथ फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। यहां तक कि उनका परिचय देने वाली कॉलेज की इंग्लिश विभाग की प्रोफेसर बिंदू शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कई कार्यक्रमों में गई हूं लेकिन इतना अच्छा परिचय आज तक मेरा किसी इंसान ने नहीं दिया जितना अच्छा इस कॉलेज की प्रोफेसर ने दिया है।
विज्ञापन
6 of 8
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर जाते समय भी प्रोफेसर बिंदू शर्मा से मिली और उन्हें कहा कि आपने मुझे मेरी डलहोजी की टीचर की याद दिला दी।
विज्ञापन
7 of 8
Zonal youth festival Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
आज शब्द गायन, ग्रुप सिंगिंग(इंडियन)फोक सांग, फोक इंस्ट्रूमेंट्स, फोक ऑर्केस्ट्रा, क्विज, रंगोली, गुड्डिया पटोले मेकिंग, छिक्कु मेकिंग, परांदा मेकिंग, टोकरी मेकिंग, मिट्टी के खिलौने , खिदो मेकिंग और इन्नू मेकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।