फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पीयू जोनल यूथ फेस्टिवल का आगाज, लाइव नहीं देखा, तो यहां देखिए पूरा कार्यक्रम

Thu, 04 Oct 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
youth fest
चंडीगढ़ में इन दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ फेस्टिवल चल रहा है। फेस्टिवल में कई शानदार प्रस्तुतियां दी गई। छात्राओं ने अपनी दमदार कला से सभी का मनमोह लिया। अगर आप यूथ फेस्टिवल का लाइव लुफ्त नहीं उठा पाए, तो यहां फोटो में देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
youth fest
चंडीगढ़ के देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 में बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ फेस्टिवल का रंगारंग आगाज हुआ। चार दिवसीय फेस्टिवल का उद्घाटन पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार ने किया। इसकी शुरुआत पंजाबी लोकगीत से हुई। फेस्टिवल की थीम ‘यह देश है वीर जवानों का’ है। जोन बी में 9 कॉलेजों की छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
youth fest
इस मौके पर देव समाज के अध्यक्ष निर्मल सिंह ढिल्लों, प्रिंसिपल डॉ. जसपाल कौर, देव समाज कॉलेज सेक्टर 36 की प्रिंसिपल डॉ. एग्नीस ढिल्लों, डॉ. निर्मल जौड़ा निदेशक युवा कल्याण पीयू मौजूद थे। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और ब्रिगेडियर सुखदीप सिंह भाटिया को सम्मानित किया गया।

4 of 6
youth fest
‘भला चाहना मानुष मात्र का’ से हुई फेस्टिवल की शुरुआत 
फेस्टिवल का आगाज ‘भला चाहना मानुष मात्र का’ भजन गायन से हुआ। मेजबान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जसपाल कौर ने मेहमानों का स्वागत किया। वाइस चांसलर ने एक स्मारिका भी जारी की। उन्होंने समाज में विचार प्रक्रिया को तेज करने और मूल्यों को पोषित करने में शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

5 of 6
youth fest
पहले दिन शबद, भजन, शास्त्रीय संगीत, गजल, गीत, समूह गायन और लोक गीत प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह के मुख्य मेहमान नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के निदेशक डॉ. सौभाग्य वर्धन थे। राष्ट्रपति से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके बिक्रम सिंह राणा एवं अस्तिंदर कौर भी मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
youth fest
आज के कार्यक्रम 
फेस्टिवल के दूसरे दिन में इंस्ट्रूमेंटल संगीत, साहित्यिक कार्यक्रम, विरासत कला और शिल्प व रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें