पंजाब यूनिवर्सिटी के फीस बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को छात्रों ने गेट नबर-2 को बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम।
विज्ञापन
2 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
पीयू प्रशासन द्वारा एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी(एसएफएस) ने मंगलवार को पहले वीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 12 बजे एसएफएस छात्र नेता दमन की अगुवाई में समर्थकों ने पीयू के गेट नंबर 2 को बंद कर दिया।
विज्ञापन
3 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी वाहन को पीयू कैंपस के अंदर एंट्री नहीं करने दी गई। इसके बाद एसएफएस समर्थकों ने सेक्टर-14 और 15 की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सेक्टर-25 से पीजीआई को जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया।
4 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने बीच सड़क पर बैठकर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी रामगोपाल भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन छात्र नेताओं ने फीस बढ़ोतरी वापस लेने तक रोड बंद रखने की घोषणा कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन
5 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मामले को शांत कराने के लिए वीसी प्रो.अरुण ग्रोवर और रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा को पीयू गेट नंबर 2 पर आना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि फीस बढ़ोतरी जरूरी है। वीसी द्वारा फीस जमा करने की तिथि आगे बढ़ाए जाने के आश्वासन के बाद स्टूडेंट्स ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
6 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पीयू प्रशासन ने एग्जामिनेशन फीस में 50 से 300 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। लॉ की फीस 850 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। स्टूडेंट्स को दिसंबर की परीक्षाओं के लिए 25 सितंबर तक फीस जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
वीसी प्रो.अरुण ग्रोवर ने बताया कि पीयू की आर्थिक हालत को लेकर पीयू प्रशासन रिपोर्ट तैयार कर रहा है। तीन दिन के भीतर इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वीसी ने कहा क आठ और नौ अक्तूबर को होने वाली सिंडीकेट सीनेट में बजट को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
8 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
पीयू के पास ग्रांट की कमी है। ऐसे में फीस बढ़ोतरी की गई है। जल्द ही इस मामले में डॉक्यूमेंट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। जल्द ही फीस जमा करने की तिथि को स्टूडेंट्स के आग्रह पर आगे बढ़ाया जाएगा। -प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, पीयू कुलपति
वीसी ने फीस जमा करने की तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया है। लेकिन मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ है। एसएफएस मामले में जल्द आगे की कार्रवाई पर फैसला लेगा। पीयू और एफिलिएटेड 192 कॉलेजों के स्टूडेंट्स को फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एकजुट किया जाएगा। हम किसी भी कीमत पर फीस नहीं बढ़ने देंगे। दमन, प्रेसिडेंट छात्र संगठन स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी