पीयू छात्र चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार का खर्च 5 हजार से कम रहा है। सुनने में यह अजीब लगे, लेकिन छात्र नेताओं की तो यही दलील है।
विज्ञापन
2 of 8
PU Election
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) छात्र चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार का खर्च 5 हजार से कम रहा है। सुनने में यह अजीब लगे। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन को चुनाव के बाद सौंपे गए खर्च की लिस्ट में यही बताया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
PU Election Special
- फोटो : अमर उजाला
पीयू छात्र काउंसिल में जीत हासिल करने वाले पुसू प्रधान निशांत कौशल ने चुनाव का सारा खर्च सिर्फ 4660 रुपये बताया है। पीयू प्रशासन को दिए शपथ पत्र में निशांत ने पेमफ्लेट पर 2300,स्टिकर 920,रिफ्रेशमेंट 830 और अन्य खर्च सिर्फ 530 रुपये दिखाया है।
4 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि 7 सितंबर को हुई छात्र काउंसिल चुनाव में सोई,पुसू,एनएसयूआई,एबीवीपी,और एनएसयूआई(स्टूडेंट फ्रंट) जैसे संगठनों ने जीत के लिए करीब एक हफ्ते तक वोट पाने के लिए जमकर पैसा खर्च किया था। सूत्रों के अनुसार एक छात्र संगठन ने चुनाव पर 10 से 15 लाख खर्च किए हैं। लेकिन पीयू प्रशासन को खर्च की राशि 5 हजार से भी कम दिखाने के लिए झूठे बिल तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
PU Election 2016
- फोटो : Amar ujala
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव के बाद 14 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हो चुका है। नियमों के तहत सभी उम्मीदवारों को चुनावी खर्च की जानकारी एक हप्ते के भीतर डीएसडब्ल्यू दफ्तर को देनी होती है। लेकिन शुक्रवार तक छात्र काउंसिल प्रधान निशांत कौशल के अलावा 12 अन्य लोगों ने ही खर्चे का शपथ पत्र जमा करवाया है।
विज्ञापन
6 of 8
PU Election 2016
- फोटो : Amar ujala
काउंसिल की वाइस प्रेसिडेंट अवनीत कौर,सेक्रेटरी आशिक मोहम्मद और ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित कौशिक ने अभी खर्चे की जानकारी नहीं दी है। समय पर खर्चे की जानकारी नहीं देने पर अब पीयू प्रशासन छात्र काउंसिल नेताओं को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
7 of 8
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
पीयू प्रशासन ने चुनाव प्रचार में अधिक खर्च करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमेटी गठित करने का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार कोई भी स्टूडेंट इस संबंध में वीडियो या अन्य कोई सबूत डीएसडब्ल्यू दफ्तर में दे सकता है। मामले में कमेटी जांच कर कार्रवाई करेगी।
चुनावी खर्च की सभी उम्मीदवारों को जानकारी देनी होगी। इस संबंध में जल्द ही कमेटी जांच करेगी। कितने स्टूडेंट्स ने अभी जानकारी दी है इस बारे में अभी जानकारी नहीं ली है। - नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी