फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर विवादः पीयू में नहीं थम रहा बवाल, 49 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
PU SFS Protest - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी में गुरमेहर कौर के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नहीं ले रहा है। एसएफएस और एबीवीपी के बीच चल रही तकरार खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार को पीयू कैंपस में प्रदर्शन किया कर रहे 49 एसएफएस समर्थकों को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में शाम को सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
PU SFS Protest - फोटो : amar ujala
वीसी ऑफिस पर तो एसएफएस का धरना चल ही रहा था। पीयू गेट नंबर-1 पर भी एसएफएस समर्थकों ने बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान किसान यूनियन का सदस्य बताने वाले कुछ लोग भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। पीयू सिक्योरिटी आईकार्ड न होने के कारण उन्हें यूनिवर्सिटी में दाखिल नहीं होने दे रही थी। मामला बढ़ता देख पुलिस सभी को वहां से गिरफ्तार कर ले गई। 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसएफएस नेता दमन को पहले ही गिरफ्तार कर रखा था। देर शाम धरना खत्म होने के बाद सभी को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद छोड़ दिया गया। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए 49 छात्रों और समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था, जिनको बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
PU SFS Protest - फोटो : amar ujala
एबीवीपी-एसएफएस में टकराव होने से टला, एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी :  वीसी ऑफिस से धरना खत्म कर स्टूडेंट सेंटर के लिए मार्च पर निकले एसएफएस समर्थकों के सामने एबीवीपी ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। एक तरफ एसएफएस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी नारे लगा रहे थे। देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। वहीं एसएफएस ने संघी गुंडागर्दी चक दयांगे, तोण ते गोडा रख दयांगे, हिटलर तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी जैसे नारे लगाए। इसके अलावा जेएनयू की तरह आजादी, आजादी के नारे भी लगे। हालांकि यहां नारे आतंकवाद, संघवाद, तानाशाही से आजादी तक के लगे।

4 of 5
PU SFS Protest - फोटो : amar ujala
आईकार्ड चेक करने के बाद इंट्री फिर भी पहुंचे आउटसाइर्ड्स : माहौल को भांपते हुए पीयू सिक्योरिटी ने सुबह से ही आईकार्ड देखने के बाद सभी को अंदर आने दिया। इसके बावजूद सैकड़ों आउटसाइर्ड्स पीयू कैंपस में देखे गए। एसएफएस के धरने पर उम्रदराज समर्थकों समेत बहुत से बाहरी युवा भी मौजूद रहे। पंजाब के कॉलेजों और कई अन्य जगह से इन्हें बुलाया गया था। एसएफएस छात्र नेता हरमन ने खुद धरना खत्म करने से पहले कॉलेजों और संगठनों का नाम लेकर पीयू पहुंचने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगह से लोग सेमिनार में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PU SFS Protest - फोटो : amar ujala
ये अधिकारी दिनभर डटे रहे : पुलिस बल के साथ चंडीगढ़ प्रशासन और पीयू के अधिकारी भी दिनभर डटे रहे। इनमें एडीसी राजीव गुप्ता, एसके जैन, तहसीलदार अमरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार इंद्रपाल, डीएसपी राम गोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। छात्राओं को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस कर्मी भी तैनात की गईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें