फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: आखिरी दिन PU में कुछ ऐसे हुआ प्रचार, लड़कियां रहीं काफी आगे

Thu, 07 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
PU Elections 2017
PU में वीरवार को छात्र संघ चुनाव होने वाले है, ऐसे में आखिरी दिन देखिए कैंपस में किस तरह का था...
विज्ञापन

2 of 9
PU Elections 2017
पीयू में चुनावी रैलियों का दौर थमने के बाद बुधवार को मैन टू मैन प्रचार हुआ। सभी छात्र संगठनों केउम्मीदवारों ने स्टूडेंट कैंपस में हाथ जोड़कर अपना परिचय दिया और वोट मांगे। 
विज्ञापन

3 of 9
PU Elections 2017
 इस दौरान वोटरों बैंक बढ़ाने केलिए उम्मीदवारों ने अपनी वोट बैंक बढ़ाने के लिए अपनी खूबियां और दूसरों की कमियां बताईं। चुनाव कमेटी केनिर्देशों केअनुसार सभी दलों ने अपने जन आंदोलन, नाटक और रैलियां मंगलवार तक खत्म कर ली थी।

4 of 9
PU Elections 2017
वोट से एक दिन पहले छोटी टुकड़ियों में ही प्रचार किया गया। स्टूडेंट सेंटर पर अक्सर स्टूडेंट्स का जमावड़ा रहता है तो सभी दल पूरा दिन यहीं भटकते रहे। 
विज्ञापन

5 of 9
PU Elections 2017
वहीं वोट देने वाले स्टूडेंट भी खाना खाते या चाय की चुस्की के साथ वोट की चर्चा करते रहे। संगठनों केबड़े नेता भी अपने उम्मीदवारों केलिए जोड़-तोड़ करने में लगे रहे।
 
विज्ञापन

6 of 9
PU Elections 2017
कुछ विभागों से घर को निकल गए छात्र
पीयू के यूबीएस विभाग से कुछ छात्र और रिसर्च स्कॉलर चुनाव से पहले ही अपने घर को निकल गए। कुछ संगठनों केनेताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उनमें चुनाव को लेकर कोई उल्लास नहीं दिखा। 
विज्ञापन

7 of 9
PU Elections 2017
सोई नेता विक्की मिडूखेड़ा ने बताया पहले छात्र चुनाव को लेकर कुछ अलग ही माहौल हुआ करता था, लेकिन अब धीरे-धीरे क्रेज कम होता जा रहा है। चुनाव नए स्टूडेंट के लिए होता था, लेकिन अब ज्यादातर नए स्टूडेंट हिस्सा ही नहीं लेते। विक्की ने बताया कि ज्यादातर तो मोबाइल में उलझे रहते हैं।

8 of 9
PU Elections 2017
पीयू से संबंधित नौ कालेजों में स्टूडेंट्स ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार किया। यह प्रचार सभी दलों ने अपने अंदाज में किया। कालेजों के बाहर 144 होने के बाद भी आने जाने वाले छात्रों से अपील कर वोट मांगे।   सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में  सामने छात्र संगठन शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार कर वोट मांग रहे थे।
विज्ञापन

9 of 9
PU Elections 2017
यहां पर इनसो, एबीवीपी, सोई सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने वोट मांगे। वहीं सेक्टर - 11 गवर्नमेंट कालेज में छात्र संगठनों की ओर से भी कालेजों में जेब पर स्टिकर लगाकर वोट मांगे। वहीं सेक्टर-46 गवर्नमेंट कालेज, सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज की ओर से कालेजों में छात्रों ने स्मार्ट सुविधा के नाम पर वोट मांगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें