रेलवे में ग्रुप डी के लाखों पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई किया तो एग्जाम का पैटर्न यहां देख लीजिए और तैयारी में जुट जाइए, कोचिंग की खास जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 6
Exam schedule
- फोटो : डेमो
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए होने वाले कंप्यूटर आधारित टेस्ट का पैटर्न जारी किया है। बोर्ड ने वेबसाइट पर नोटिस जारी करके पैटर्न और मार्क्स की जानकारी दी। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 90 मिनट की होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे, जो चार कैटेगरी में विभाजित होंगे। इन कैटेगरी में मैथ्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Exam schedule
ये होंगी कैटेगरी और मार्क्स
मैथ्स: 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग: 30, जनरल साइंस: 25, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर: 20, यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को शहर और टाइमिंग की जानकारी दस दिन पहले दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परीक्षा के चार दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
4 of 6
Exam schedule
बता दें कि भर्ती के लिए करोड़ों लोगों ने अप्लाई किया है। सबसे पहला स्टेप है लिखित परीक्षा। इसे हर कोई क्रैक करना चाहेगा, लेकिन आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपना, सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके एग्जाम पास कर सकते हैं। रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले एग्जाम सिलेबस अच्छे से समझ लें। जानना जरूरी है कि एग्जाम में कैसे सवाल पूछे जाते हैं। अगर एक बार आपने पैटर्न समझ लिया तो काफी कुछ क्लीयर हो जाएगा और आगे की तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Exam schedule
पैटर्न समझ लेने के बाद तैयारी की रणनीति बनाएं। इसके लिए टॉपिक वाइज नोट्स बनाएं। जिस विषय में कमजोर हैं, उस पर ज्यादा ध्यान दें। जिसमें मजबूत हैं उसकी भी अच्छे से तैयारी करें। विषयों के मुताबिक बराबर-बराबर टाइम दें तो सभी कवर हो जाएंगे। तैयारी करने के लिए रेलवे एग्जाम की किताबें यूज कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस पैटर्न के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही अभ्यास करने के लिए कुछ प्रश्न पत्र भी मिल जाएंगे। जिन्हें रिवाइज कर-करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। बराबर टाइम बांटकर सभी विषयों की तैयारी करें। एक बार पढ़ने बैठ गए तो बीच में ब्रेक भी लें। उठते रहें और खुद को फ्रेश करते रहें। कोशिश करें कि एक पेपर सॉल्व करके ही उठें। किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए संबंधित विषयों से जुड़ा कंटेट होना जरूरी है। अगर आपके पास विषय सामग्री नहीं है तो अच्छे से तैयारी नहीं कर पाएंगे। न ही ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसलिए आपके पास पर्याप्त किताबें और मैटीरियल होना चाहिए।