फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पुलिस से भिड़े छात्र, फेंकी गई पानी की बौछारें, धक्कामुक्की में छात्रा बेहोश

Fri, 07 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ कई छात्र जा भिड़े। जिनको शांत कराने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का सहारा लिया। मामला इतना गरमा गया कि इसमें एक छात्रा भी बेहोश हो गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ वीरवार को वीसी दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने वाटर कैनन और हल्के बल का प्रयोग किया। 
विज्ञापन

3 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ धक्कामुक्की में कई स्टूडेंट्स को चोटें आईं जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन स्टूडेंट्स को हिरासत में भी ले लिया।

4 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
स्टूडेंट्स बैरिकेड तोड़कर वीसी ऑफिस की पार्किंग में घुसने में कामयाब हो गए। वीसी ने सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए भी बुलाया लेकिन इसका भी कोई हल नहीं निकला। 
विज्ञापन

5 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वीरवार को सुबह साढ़े 9 बजे ही स्टूडेंट्स वीसी ऑफिस के बाहर जुटने लगे। एसएफएस छात्र नेताओं ने नारेबाजी शुरू की। सोई और एनएसयूआई के छात्र नेता भी अपने पोस्टर लेकर धरना स्थल पर विरोध करने पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वीसी ऑफिस के बाहर धरना स्थल पर छात्राओं की संख्या भी निरंतर बढ़ती गई। हालांकि वीरवार को कॉलेजों के स्टूडेंट्स पीयू नहीं पहुंच पाए। सभी कॉलेजों में भी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध हुआ। पीयू कैंपस में स्टूडेंट्स की जुटती भीड़ को देखकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी करते हुए पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी।
विज्ञापन

7 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वीसी ऑफिस के बाहर वॉटर केनन तैनात कर दी।पार्किंग गेट के बाहर बैरिकेड लगाकर उन्हें रस्सों से बांध दिया ताकि स्टूडेंट्स उन्हें फांद कर अंदर न आ सकें। वीसी से बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकलने पर स्टूडेंट्स ने बैरिकेट्स फांदने की कोशिश शुरू की।

8 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

स्टूडेंट्स की संख्या पुलिस बल से अधिक थी इसलिए वह बैरिकेट्स तोड़कर गेट से वीसी ऑफिस पार्किंग में घुसने में कामयाब हो गए। इसके बाद यहीं शाम तक स्टूडेंट्स का धरना चला। धक्का मुक्की में कई स्टूडेंट्स को चोटें आई फ्रेंच डिपार्टमेंट की छात्रा अमन बेहोश हो गई। उसे होश में लाने के लिए पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ पैर रगड़े। 

9 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
होश में आने के बाद अमन ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी की। स्टूडेंट्स ने पुलिस पर मुहं पर घूसे मारने का आरोप भी लगाया। इस मामले के बाद पुलिस ने स्टूडेंट मानव, धर्मेंद्र और बलतेज को हिरासत में ले लिया। तीनों को छोड़ने पर ही स्टूडेंट्स ने शाम करीब 4 बजे धरने को खत्म किया।
विज्ञापन

10 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हालांकि वीसी ने छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए शुक्रवार को फिर बुलाया है। स्टूडेंट्स ने मंगलवार 11 अप्रैल को युनिवर्सिटी बंद का आह्वान किया है। गौरतलब है कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पीयू के विद्यार्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें