फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पुलिस से भिड़ी लड़कियां, धक्का मुक्की और हाथापाई, फिर फूट फूट कर रोईं

Thu, 06 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
बीच सड़क लड़कियां पुलिस वालों से भिड़ गई। उनके बीच जमकर धक्का मुक्की और हाथापाई हुई। मामला इतना गरमा गया कि लोग बस देखते ही रह गए।
विज्ञापन

2 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
हुआ यूं कि पंजाब यूनिवर्सिटी में आजकल स्टूडेंट्स फीस बढ़ोतरी के चलते भड़के हुए हैं। सोमवार को लगातार 5 घंटे तक शहर के कॉलेजों और पीयू कैंपस के विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन कर मार्च निकाला। छात्राओं ने तो धरने पर जाने के लिए मजबूर करने पर वीसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दे दी है।
विज्ञापन

3 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
वहीं एनएसयूआई ने पीयू के गेट नंबर-2 पर रास्ता रोक दिया। रास्ता बंद होने से जाम की स्थिति बन गई, जिसको खुलवाने के चक्कर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में हाथापाई तक की नौबत आ गई। उधर, प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने सेक्टर-11 के पास बलपूर्वक रोक दिया। विद्यार्थियों की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भरोसा देने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।

4 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
मामले में बवाल तब हुआ जब धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी निकालने के लिए पुलिस अधिकारी ने हटने के लिए कहा। स्टूडेंट्स नहीं माने तो उसने गाड़ी की स्पीड़ थोड़ी  बढ़ा दी जिस कारण एक कार्यकर्ता को गाड़ी की टक्कर लगी और वह गिर गया। इसके बाद दूसरे स्टूडेंट्स पुलिस से टकरा गए। बमुश्किल पुलिस कर्मियों और पीयू सिक्योरिटी ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया।

 
विज्ञापन

5 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
वहीं दूसरी तरफ गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11 की छात्राएं अपना विरोध जताने के लिए पीयू वीसी ऑफिस पहुंच गई। उन्होंने कई घंटों तक वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई ने डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन भी सौंपा। छात्राओं ने वीसी के खिलाफ  सेक्टर-11 थाने में शिकायत दी है। शिकायत में लिखा है कि पीयू कई बार फीस बढ़ा चुकी है। बार-बार फीस बढ़ोत्तरी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

6 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
स्टूडेंट्स वीसी से मिलना चाहते हैं तो वह मिलते नहीं हैं। वीसी का यह रवैया धरना देने और मार्च निकालने के लिए उकसाने वाला है। ऐसे में उनके खिलाफ  एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। छात्राओं ने मामले की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ  जस्टिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, मानव संसाधन विकास मंत्री और आईजी पुलिस चंडीगढ़ को भी भेजी है।
विज्ञापन

7 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
उधर, फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र संगठन एबीवीपी के सदस्य पीयू एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। संगठन के छात्र नेता कृष्ण श्योराण ने बताया कि फीस बढ़ोतरी वापस नहीं लिए जाने तक रोज एक सदस्य भूख हड़ताल पर रहेंगे। शहर के सरकारी और गैर सरकारी कालेजों के विद्यार्थियों ने भी एकजुटता दिखाते हुए छात्र फोरम के बैनर तले एक मंच तैयार किया है।

8 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
यह मंच पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से की गई फीस बढ़ोतरी को लेेकर संघर्ष करेगा। छात्रों की कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से सोमवार को सेक्टर 11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फार गर्ल्स के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने सेक्टर-11 के पास बलपूर्वक रोक दिया। विद्यार्थियों की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भरोसा देने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।  

9 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
सेक्टर 11 में एकत्रित छात्रों के समूह में सेक्टर 10 स्थित डीएवी कालेज, पीजीजीसी-11 और पीजीजीसीजी-11 शामिल थे। छात्र ने एक फोरम के साथ एकत्रित होकर रैली निकालकर पीयू के वीसी को फीस बढ़ोतरी को वापस करने के लिए ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों को कहना था कि वह शिक्षा का अधिकार मांग रहे हैं न किसी से भीख। छात्रों के अनुसार पीयू में आर्थिक संकट है तो बडे़ कार्यक्रम को रद्द करना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
विद्यार्थियों ने कहा कि यदि फीस में कटौती न की गई तो आने वाले दिनों में कई विभाग बंद हो सकते है। 2013 से हर साल कॉलेजो की फीस में बढ़ोतरी हो रही है। वीसी और सीनेट के दबाव के कारण छात्रों को नुकसान हो रहा है। छात्रों ने धरने के दौरान पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रों ने कहा कि यदि फीस बढ़ोतरी बुधवार तक वापस नहीं ली गई तो विरोध और तेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें