‘कैलेंडर गर्ल्स' मूवी में बोल्ड किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अब 'पार्वती' बनने जा रही है, लेकिन इसके लिए उन्होंने खास तैयारी की। देखिए, तस्वीरें काफी रिवीलिंग हैं।
विज्ञापन
2 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
बात हो रही है एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की, जिन्होंने डेब्यू टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में पार्वती के किरादर में फिट बैठने के लिए तीन महीने तक रोज तीन घंटे पसीना बहाया, ताकि वे एक देवी की तरह दिख सकें। आकांक्षा ने पार्वती के रोल के लिए जी-जान लगाकर फिटनेस पर काम किया। इस धारावाहिक में पार्वती की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि धारावाहिक मुख्य रूप से मां-पिता और बच्चों के रिश्तों पर है।
विज्ञापन
3 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
वहीं अपने किरदार के बारे में आकांक्षा बताती हैं कि मेरे लिए यह किरदार काफी अहम और खास है। इसमें ढलने के लिए मुझे ऐसा ट्रेनिंग प्रोग्राम दिया गया है, जिसमें फंक्शनल ट्रेनिंग, वेट ट्रेनिंग, बॉक्सिंग जैब, स्ट्रिक्ट डाईट शामिल हैं। इसके साथ मैंने कई पौराणिक कहानियां भी पढ़ीं और उच्चारण के लिए ट्रेनिंग ली। आवाज के मॉड्युलेशन के लिए, अपने पोश्चर के लिए और अपने रोल को निभाने के लिए, मेडिटेशन भी किया।
4 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
आकांक्षा मूल रूप से महाकाल की नगरी इंदौर की रहने वाली हैं। वह बचपन से ही शिव के किस्से सुनती आई हैं। शो के लिए यही उनके बहुत काम भी आया। अभिनय जगत में आने से पूर्व आकांक्षा एयर होस्टेस थीं। एयर होस्टेस से अभिनय की ओर आने और इस शो को लेकर उनके अनुभवों पर बातचीत...
विज्ञापन
5 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
शो में आप पार्वती बनी हुई हैं। बतौर पार्वती आप शिव में क्या विशेषताएं देखती हैं?
- भगवान शिव अंतर्यामी हैं। शिव ज्ञाता हैं। उनसे कुछ भी नहीं छिपा। उन्हें सब कुछ पहले से ही पता होता है, मगर वह हर बात को अपने अंदर ही समाए रखते हैं। जो मुझे अच्छा लगता है। मुझे खुशी हो रही है कि शो में मुझे शिव की अर्द्धांगिनी और गणेश की मां का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
इससे पहले अनेकों अभिनेत्रियों ने पार्वती की भूमिका निभाई है। आप मां पार्वती की भूमिका के साथ कितना न्याय कर पाएंगी?
- हिस्टोरिकल किरदार के साथ काम करते समय अभिनय के प्रति जिम्मेदारी खूब बढ़ जाती है। मैं भी इस किरदार के लिए मेहनत कर रही हूं। इस शो में पार्वती को पहले आए शो से विभिन्न दिखाया गया है। हालांकि गणेश-पार्वती के बारे में सभी बहुत कुछ पहले से ही जानते हैं। मगर स्पेशल विजुअल इफेक्ट शो को नयापन देंगे। मुझे उम्मीद है दर्शक मेरे अभिनय को सराहेंगे। शो में पार्वती के लुक पर खास फोकस किया गया है। मेरे इस किरदार के लिए कुल 15 लुक ट्राई हुए, तब कहीं जाकर यह लुक स्लेक्ट हुआ जो आपके सामने है।
विज्ञापन
7 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
आम शो के डायलॉग के मुकाबले श्लोक बोलना कठिन रहता है। श्लोक याद करने में कोई दिक्कत रही?
- मुझे श्लोक बोलने में कोई दिक्तत नहीं आई, क्योंकि मैं इंदौर से हूं। वहां हमारा खुद का नवग्रह मंदिर भी है। मां एस्ट्रोलॉजर हैं। बचपन से घर का माहौल धार्मिक होने से श्लोकों का ज्ञान रहा है जो इस शो में मेरे काम आया। हालांकि शुरुआत में कुछ वर्ड मिस हो जाते थे, मगर दिक्कत नहीं आई।
8 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
यह शो कैसे मिला? इसे करने का अनुभव कैसा रहा?
- प्रोडक्शन हाउस ने इस किरदार के लिए उनसे संपर्क किया था। वह इससे पहले कई अभिनेत्रियों का स्क्रीन व लुक टेस्ट ले चुके थे। प्रोडक्शन हाउस को मां पार्वती के किरदार के लिए अभिनेत्री ढूंढने में चार माह लग गए। उनकी यह तलाश मुझ तक आकर खत्म हुई।
9 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
बॉलीवुड में किस सफल अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करने की इच्छा है?
- मैं सलमान खान की फैन हूं। बचपन से उनकी फिल्में देखती आई हूं। मेरी इच्छा तो पहले उन्हीं के साथ फिल्म करने की है।
10 of 11
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
कोई ड्रीम रोल?
- मैं फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे किरदार करना चाहती हूं। हर रोल मेरा ड्रीम रोल है। मैं चाहती हूं वैसे किरदार करती रहूं, जैसे पहले कभी न किए हों। मैं किसी किरदार को रिपीट नहीं करना चाहती।
आपका फिल्म लाइन में आने का सबब कैसे बना?
- मैंने कभी इस ओर आने के बारे में नहीं सोचा था। मैं तो किंगफिशर एयरलाइन में एयर होस्टेस थी। मगर इस दौरान एड शूट करने के चलते रुझान इस ओर कब हो गया पता ही नहीं चला। वर्ना मैंने कभी इस बारे में तो सोचा ही न था। वैसे मुझे बचपन से ही डांस का बहुत शौक था। मैं अच्छी डांसर भी हूं। ऐसे में इस फील्ड को अपनाना और आसान हो गया।