फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी गायिका, जो गीतों से नहीं जहर खाने से हिट हो गई

Sun, 01 Jan 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस - फोटो : File Photo
मिलिए एक ऐसी रागिनी डांसर से, जो साल 2016 में अपने डांस से नहीं बल्कि जहर खाने के कारण सुर्खियों में रही। देखिए ऐसा क्या हुआ था?
विज्ञापन

2 of 12
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी - फोटो : File Photo
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी जहां भी परफॉर्म करती थीं, अपने बोल्ड डांस से पूरी महफिल लूट लेती थीं। लेकिन आखिर ऐसा क्या हो गया था कि एक डांसर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस पूरी रिपोर्ट में पढ़िए सपना की पूरी कहानी।
विज्ञापन

3 of 12
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, फेसबुक पेज पर आ रहे कमेंट्स से आहत होकर मशहूर लेडी सिंगर और डांसर ने जहर खा लिया था। बात हो रही है हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की। जान देने की कोशिश करने के पीछे एक रागनी के बोल को लेकर चल रहा विवाद था। मामले को लेकर फेसबुक पर पिछले कई दिनों से कमेंट्स आ रहे थे, जिनसे परेशान होकर सपना ने ये कदम उठा लिया था। 

4 of 12
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस - फोटो : File Photo
सपना हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन

5 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस - फोटो : फाइल फोटो
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।
विज्ञापन

6 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस - फोटो : File Photo
वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती। सपना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें कई प्रोग्राम में सिर्फ इसलिए बुलाया जाता था ताकि बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
अब लोग सपना को कार्यक्रमों में परफॉर्म करने के लिए बुलाने लगे। ऐसे ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
 

8 of 12
sapna chaudhary - फोटो : फाइल फोटो
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने ​शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
 

9 of 12
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया। ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया।

10 of 12
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक से
मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने पैसा कमाने के लिए परफोरमेंस देगी तो कम्पनी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

11 of 12
sapna choudhary
केज दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने रविवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना को आईसीयू में रहना पड़ा।
विज्ञापन

12 of 12
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक से
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई। मीडिया से बात करते हुए सपना के दिल का दर्द बाहर निकला। सपना ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। सपना ने बताया कि लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हो रहीं थी। उन कार्यक्रमों की कुछ वीडियो उनके सुसाइड अटेम्प्ट के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें