एक तो आईफोन उपर से इसमें हीरे जड़ा। है सोने पे सुहागा वाली बात। अगर आप भी इस हीरे जड़े आईफोन-6 को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खर्च करने होंगे साढ़े तीन लाख रुपये वहीं आई-5 की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये है। ये फोन जायरा डायमंड्स ने तैयार किए हैं जिन्हें शनिवार से आईटी पार्क स्थित ललित होटल में एक प्रदर्शनी के दौरान दिखाया गया।
विज्ञापन
हीरे जड़ा आईफोन 6 भी मार्केट में, देखिए फर्स्ट लुक
2 of 5
चंडीगढ़ में लांच होने के दौरान लोगों में इन आईफोन के लिए काफी ज्यादा क्रेज दिखा। जायरा डायमंड्स के डायरेक्टर मनोज जैन ने बताया कि उन्होंने ऐसे 20 फोन तैयार किए थे, जिनमें से 17 बिक चुके हैं। अब 15 फोन उन्होंने और मंगवाए हैं। जैन ने बताया कि अब वे सिर्फ बुकिंग पर ही ये फोन तैयार करेंगे।
विज्ञापन
हीरे जड़ा आईफोन 6 भी मार्केट में, देखिए फर्स्ट लुक
3 of 5
जायरा डायमंड्स की मैनेजिंग डायरेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि फोन के पीछे एप्पल के साइन, बटनों और आउटलाइनिंग पर हीरे जड़े गए हैं। अब एक और आईफोन-6 तैयार किया गया है जिसकी पूरी आउटलाइनिंग ही हीरे की होगी।
हीरे जड़ा आईफोन 6 भी मार्केट में, देखिए फर्स्ट लुक
4 of 5
कौर के अनुसार इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये होगी। कौर ने बताया कि ऐसे फोन तैयार करने में करीब 15 दिनों का समय लगा। फोन में हीरे जड़ने का काम काफी बारीकी से किया गया है। जितने ज्यादा हीरे लगे होंगे कीमत उतनी ज्यादा होगी।
हीरे जड़ा आईफोन 6 भी मार्केट में, देखिए फर्स्ट लुक
5 of 5
जसविंदर कौर ने बताया कि उनके पास हीरे जड़े आईफोन-6 के अलावा हीरे जड़ी घड़ियां भी हैं जिनकी कीमत 80 हजार से साढ़े 4 लाख रुपये तक है। इसके अलावा हीरे जड़े पेन भी बनाए गए हैं।