बाइक या कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो जरा देखिए ये बड़े काम की खबर। हर तरह की टेंशन से बच जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
ड्राइविंग
अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ज़रा इधर ध्यान दीजिये। दरअसल, अब आपको आरसी और एचएसआरपी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। न ही कोई भाग दौड़ करनी होगी। अब आपको डीलर की तरफ से ये सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। फिलहाल ये व्यवस्था हरियाणा के पंचकूला में शुरु किया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
ड्राइविंग
यहां नया वाहन खरीदने पर कंपनी के डीलर की तरफ से अब वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) मुहैया कराए जाएंगे। परिवहन विभाग ने जिले के तमाम डीलरों को रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरणों को एक प्रक्रिया अपनाने व एक ही तरह की फीस लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
4 of 8
ड्राइविंग
राज्य सरकार ने इस पॉयलेट प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए पंचकूला को हरियाणा का पहला प्राधिकारण चुना है, जिसके तहत आरसी और हाई सिक्योरिटी प्लेट सीधे तौर पर डीलर प्वाइंट के माध्यम से जारी किए जाएंगे। परिवहन विभाग द्वारा सभी रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरणों को गाइडलाइन फॉलो करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
9 मई के बाद पेट्रोल पंप हर रविवार बंद रहा करेंगे। एसोसिएशन ने भारत, हिंदुस्तान व इंडियन आयल कार्पोरेशन सहित तीनों कंपनियों को मांगें मानने के लिए 9 मई तक का समय दिया है। इसके बाद देश के 55 हजार पेट्रोल-डीजल डीलर हर रविवार को फीलिंग स्टेशनों पर अवकाश रखेंगे और पंपों पर डीजल-पेट्रोल की सेवा सुबह 9 से शाम पांच बजे तक ही मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 8
पेट्रोल पंप
एसासिएशन का कहना है कि अकसर लोग शिकायत करते हैं कि माप से कम पेट्रोल मिला या पेट्रोल में मिलावट थी। ग्राहक थोड़ी सी सतर्कता रखेंगे तो वह बहुत हद तक इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार होने से बच सकेंगे। पेट्रोल पंप मशीन में रीडिंग स्टार्ट होने से पहले जीरो रीडिंग पर जरूर ध्यान दें। इसके साथ ही यह भी देखें कि रीडिंग स्टार्ट किस नंबर से हुई है। कभी-कभी 10 से लेकर 15 तक नंबर पर रीडिंग स्टार्ट होती है।
विज्ञापन
7 of 8
फाइल फोटो
एक चीज और गौर करनी चाहिए कि यदी रीडिंग तीन से ज्यादा पर जंप हुआ तो आपको नुकसान होगा। बहुत लोग गाड़ी के रिजर्व में जाने पर ही पेट्रोल भरवाते हैं। वहीं, कई लोग तो रिजर्व के बाद भी गाड़ी को चलाते रहते हैं। लेकिन, जितना आपका टैंक खाली रहेगा, उसमें उतनी ही हवा भरेगी। ऐसे में पेट्रोल भरवाते समय हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी।
कई बार नोजल से टैंक में पेट्रोल जाते वक्त मीटर बार-बार रुकता है। इससे नंबर तो बढ़ जाते हैं, लेकिन पेट्रोल उतनी मात्रा में टैंक में नहीं जाता है। साथ ही अंतिम में थोड़ा बहुत पेट्रोल नोजल में ही रह जाता है। पेट्रोल पंप पर मीटर बहुत तेज जल रहा हो तो इससे भी आपको नुकसान होगा। पेट्रोलकर्मी को मीटर की स्पीड नॉर्मल करने के लिए कहिए। तेज मीटर से भी कभी-कभी आपको नुकसान होता है।