अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
Tue, 07 Apr 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
अंबाला में जगाधरी हाइवे पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर होने से हड़कंप मच गया। देखिए हादसे की खौफनाक तस्वीरें। सभी फोटो एवं रिपोर्टः मोहित धूपड़
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
मिली जानकारी के अनुसार, जगाधरी हाइवे पर ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में रोडवेज की बस, ट्रक से जा टकराई।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
टक्कर लगने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ बरसाती नाले में जाकर गिरा और पलट गया।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन दोनों टांगे टूट गईं।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
हादसे में बस की सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
अंबाला के सरकारी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। 5 घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी घटनास्थल पर पहुंचे।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
पुलिस ने घटनास्थल का मुआइना कर मामले बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए।
अंबाला में 25 लोगों के सिर से गुजरी 'मौत', तस्वीरें
बताया जा रहा है कि बस अंबाला डिपो की थी और अंबाला में पिछले 8 दिनों में यह तीसरा बड़ा हादसा है।