फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से पहले दिन 33 बसें चलीं, ज्यादातर खाली दौड़ीं, तस्वीरों में देखें- पूरा हाल

Wed, 16 Sep 2020 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सेक्टर-17 बस अड्डा। - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने लंबे रूट पर अपनी बस सेवा बुधवार से फिर शुरू कर दी है। आइए तस्वीरों में देखें पहले दिन का हाल...

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन पंजाब और हरियाणा के 16 जिलों के लिए 33 बसें चलाई गईं। इस दौरान ज्यादातर बसें खाली ही नजर आईं। यह बसें आईएसबीटी-17 और 43 से चलाई गईं। वहीं, बुधवार से पंजाब और हरियाणा रोडवेज की बसें भी चंडीगढ़ के बस स्टैंड पर पहुंचीं और सवारियों को लेकर यात्राएं शुरू कीं।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन आईएसबीटी-17 और सेक्टर-43 के बस अड्डे पर ज्यादा सवारियां नजर नहीं आईं। कोरोना वायरस के चलते एक बस में 26 लोगों के बैठने की ही इजाजत है, जबकि बस में 52 सीटें होती हैं। सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर बसों में 10 से 12 सवारियां ही बैठी थीं। एक-दो बसों में ही पूरी 26 सीटें भरी नजर आईं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पहले दिन पंजाब और हरियाणा के 16 जिलों के लिए 33 बसें चलाई गईं, इनमें से पंजाब के 19 और हरियाणा के 14 रूट पर बसें चलीं। सीटीयू ने लांग रूट पर फिलहाल एसी बसों का संचालन शुरू नहीं किया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर कई नियमों व शर्तों के तहत यह बसें चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बुधवार से ही पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों की बसें भी शहर के बस स्टैंड पर खड़ी दिखाई दीं। हालांकि उन राज्यों की बसें भी ज्यादातर खाली ही नजर आईं। प्रशासन के नियमों के तहत सवारियां को आईएसबीटी सेक्टर-17 व 43 से ही बैठाया जा रहा है। नियमों के तहत बस की टिकट सीटीयू की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या बस के अंदर ही दी जा रही हैं। यात्रियों के लिए मास्क पहनना और अरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें