फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी पुलिस में बंपर वैकेंसी, कांस्टेबल बनने को रहें तैयार

Tue, 04 Aug 2015 09:07 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
यूटी पुलिस विभाग सितंबर में 520 कांस्टेबलों की भर्ती करेगा। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा। भर्ती प्रक्रिया का स्वरूप तैयार किया जा रहा है। इस बार भर्ती प्रक्रिया पिछली भर्तियों से अलग होगी। यूटी पुलिस के कांस्टेबलों का मूल वेतन 10300 है। वहीं पुलिस में भर्ती के दो साल बाद ही कर्मचारियों को ग्रेड पे मिल पाएगी। इससे पहले उन्हें मूल वेतन ही दिया जाएगा। यह नियम सिर्फ कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि नए भर्ती अफसरों पर भी लागू होगा। रिपोर्ट: कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
विज्ञापन

यूटी पुलिस में बंपर वैकेंसी, कांस्टेबल बनने को रहें तैयार

2 of 5
आईजी आरपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस भर्ती में 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण तय किया गया है। पुलिस विभाग भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस करने की तैयारी में जुटा है। हालांकि, अभी तक इस पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। लेकिन, अगर ऐसा होता है तो आवेदन से लेकर पूरी भर्ती प्रक्रिया इंटरनेट के माध्यम से होगी। अभ्यर्थी अपने दस्तावेज स्कैन करके पुलिस की साइट पर भेज सकेंगे।

विज्ञापन

यूटी पुलिस में बंपर वैकेंसी, कांस्टेबल बनने को रहें तैयार

3 of 5
पुलिस भर्ती डॉट काम की तैयारी: वैसे पिछली सभी भर्तियों के अपडेट व अन्य जानकारी विभाग पुलिस की साइट पर अपडेट करता आया है। लेकिन, पूरी भर्ती प्रक्रिया पेपरलेस करने की वजह से यूटी पुलिस कोई अन्य साइट चला सकता है। इसके लिए विभाग के आला अधिकारियों में बातचीत चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो विभाग की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित एक नई साइट का निर्माण किया लॉन्च की जाएगी। इस साइट पर सिर्फ भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट किया जाएगा।

यूटी पुलिस में बंपर वैकेंसी, कांस्टेबल बनने को रहें तैयार

4 of 5
भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू नहीं: पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार की भर्ती में अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नहीं किया जाएगा। पहले फिजिकल फिर रिटन के बाद अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूटी पुलिस में बंपर वैकेंसी, कांस्टेबल बनने को रहें तैयार

5 of 5
अभ्यथियों की उम्र: इसके अलावा योग्यता बारहवीं, जनरल अभ्यर्थी की उम्र 18 से 23, ओबीसी की 25 साल व एससी 28  साल तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।
एस चीमा, डीआईजी ने बताया कि विभाग को डायरेक्शन मिली हैं कि दो साल तक नए  पुलिस कर्मियों को मूल वेतन मिलेगा। इसे विभाग फॉलो करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें