पुलिस विभाग में बंपर भर्ती अभियान शुरू होने वाला है। तैयार रहें 520 कांस्टेबलों की भर्ती जल्द ही होने वाली है।
विज्ञापन
बंपर सरकारी नौकरी, 520 कांस्टेबल और 300 क्लर्कों की होगी भर्ती
2 of 7
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में बंपर भर्ती अभियान शुरू होने वाला है। पुलिस में 520 कांस्टेबलों की भर्ती का प्रपोजल तैयार हो चुका है। अक्तूबर के अंत तक कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूटी प्रशासन 300 से अधिक सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। कई साल बाद यूटी प्रशासन में इतने बड़े स्तर पर स्थायी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
बंपर सरकारी नौकरी, 520 कांस्टेबल और 300 क्लर्कों की होगी भर्ती
3 of 7
इसके अलावा यूटी फाइनेंस डिपार्टमेंट की मंजूरी के बाद क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया इसी माह (अक्तूबर) से शुरू कर दी जाएगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में यूटी प्रशासन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर देगा। नए साल तक प्रशासन सी कैटेगरी के सभी पदों को भरने की तैयारी में है।
बंपर सरकारी नौकरी, 520 कांस्टेबल और 300 क्लर्कों की होगी भर्ती
4 of 7
300 क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती कॉमन कैडर के तहत की जाएगी। करीब एक साल से भर्ती का मामला लटका हुआ था। यूटी प्रशासन के एक आला अधिकारी के अनुसार कॉमन कैडर में किसी भी कर्मचारी का यूटी प्रशासन के अधीन किसी भी विभाग में तबादला किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बंपर सरकारी नौकरी, 520 कांस्टेबल और 300 क्लर्कों की होगी भर्ती
5 of 7
पहले यूटी प्रशासन में क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती एक तय विभाग के लिए होती थी जिससे कर्मचारी को पूरी सर्विस एक ही विभाग में करनी पड़ती थी। अधिकारियों के अनुसार एस्टेट ऑफिस, डीसी ऑफिस, आरएलए जैसे विभागों में साल से एक ही कर्मचारी रहने से भ्रष्टाचार फैल रहा था। कॉमन कैडर होने से कर्मचारियों को 3 से 5 साल बाद दूसरे विभागों में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
बंपर सरकारी नौकरी, 520 कांस्टेबल और 300 क्लर्कों की होगी भर्ती
6 of 7
नई भर्ती में दो साल तक कर्मचारियों को बेसिक सैलरी मिलेगी। इंटरव्यू खत्म मेरिट पर भर्ती: भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने इंटरव्यू खत्म कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार क्लर्क स्तर पर भर्ती लिखित परीक्षा की मेरिट पर होगी। स्टेनोग्राफर के लिए कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा। प्रशासन ने भर्ती की जिम्मेदारी डीपीआई (स्कूल) को सौंपी है।
बंपर सरकारी नौकरी, 520 कांस्टेबल और 300 क्लर्कों की होगी भर्ती
7 of 7
इस संबंध में सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव, यूटी ने बताया कि 300 क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती की फाइल अप्रूवल कर भेज दी गई है। अगले कुछ दिनों में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।