फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को बचाने के लिए मंत्री-विधायकों पर बनाया गया दबाव, ये तरीके भी अपनाए

Thu, 25 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरे की ओर से विधायकों और सांसदों पर दबाव बनाया गया था ताकि राम रहीम को बचाया जा सके। अब खुलासा हुआ है, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम - फोटो : File Photo
डेरा मुखी राम रहीम को सीबीआई द्वारा सजा सुनाए जाने के मामले में डेरे की और से हरियाणा के विधायकों और सांसदों पर दबाव बनाया गया था। ताकि डेरा मुखी को राहत दिलवाई जा सके। यह काम डेरे की राजनीतिक विंग कर रही थी। इस विंग ने हर जिले में अनुयायियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने इलाकों में जाकर विधायकों , मंत्रियों और सांसदों से मिलकर मदद की गुहार लगाएं।
विज्ञापन

3 of 7
राम रहीम - फोटो : social media
साथ ही पिछले चुनाव में उनकी पार्टी को डेरे की ओर से समर्थन देने की बात का भी जिक्र नेताओं से करते हुए इस समय में मदद करने को कहें। यह खुलासा पंचकूला दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट में हरियाणा के कुछ जनप्रतिनिधियों के भी नाम हैं।

4 of 7
Ram Rahim
उल्लेखनीय हैं कि सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से डेरामुखी राम रहीम जेल में सजा भुगत रहा है। लेकिन बाबा को पिछले साल 25 अगस्त को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उसके अनुयायियों ने पंचकूला शहर में जबरदस्त दंगा और आगजनी की थी। लेकिन बाबा को सजा होने से पहले सरकार के ही कहीं नेता बाबा के डेरे में जाकर बाबा के सामने नतमस्तक हुए थे।  कुछ ऐसे ही खुलासे एसआईटी की रिपोर्ट में किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसी फोन रिकार्डिंग का ब्यौरा देते हुए कहा है कि डेरा के राजनीतिक विंग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरियाणा में ऐसे कई विधायकों और सांसदों के नाम अपनी बातचीत के दौरान लिए हैं। पुलिस ने उस समय डेरे के अहम् लोगो की कॉल डिटेल रेकर्ड की थी । जिसके बाद एसआईटी ने अपनी जांच में पाया कि पोलिटिकल विंग के लोगो की बात कई जन प्रतिनिधियों से हुई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
ram rahim singh
यही नहीं एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में राजनीतिक विंग के पदाधिकारियों के हवाले से कथित तौर पर यह भी उल्लेख किया है कि डेरा प्रेमियों ने 25 अगस्त के घटनाक्त्रस्म से पहले आपस में यह भी चर्चा की थी कि विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा प्रेमियों द्वारा भाजपा को खुलकर समर्थन किया गया है। इस बात का हवाला देकर सांसदों और विधायकों से मदद मांगी जाए।उधर, इस मामले में हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनसे कोई नहीं मिला था। न उन  पर किसी ने दबाव बनाया था। वे जब डेरे में एक कार्यक्त्रस्म में गए थे तब उस समय भी उनकी किसी से इस संदर्भ में बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : File Photo
डेरा अनुयायियों की दिया था 300 साल मोक्ष का लालच
रिपोर्ट में अनुयायियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि  डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख पदाधिकारियों ने देशभर में फैले अपने अनुयायियों को 25 अगस्त 2017 को पंचकूला पहुंचने के लिए कई तरह के झांसे दिए थे। जिसके चलते उन्हें कहा गया था कि वह अगर पंचकूला में पहुंचेंगे तो उन्हें अगले 300 साल तक का मोक्ष मिलेगा। यही नहीं कुछ क्षेत्रों में राम रहीम के पंचकूला में प्रवचन करने, राम रहीम के पंचकूला में मुलाकात करने आदि जैसी बातें फैलाकर उन्हें यहां एकत्र किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें