फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोटी की जंग' छेड़ने वाले तेज बहादुर की शिकायत पर BSF ने उठाया बड़ा कदम, जानिए

Thu, 03 May 2018 10:00 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, कहानगढ़ बॉर्डर (अमृतसर) से लौटकर
विज्ञापन
1 of 7
Tej Bahadur Yadav
'रोटी की जंग' छेड़ने वाले जवान तेज बहादुर की शिकायत पर बीएसएफ ने बड़ा कदम उठाया है, जिसकी जिम्मेवारी कमांडेंट को सौंपी गई है।
विज्ञापन

2 of 7
Tej Bahadur Yadav - फोटो : File Photo
दरअसल, बीएसएफ जवान तेज बहादुर की घटना के बाद बीएसएफ ने अपने राशन और मेस मैनेजमेंट को और पुख्ता किया है। हालांकि वह तेज बहादुर प्रकरण को बीएसएफ  की छवि खराब करने की साजिश मानती है, लेकिन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अर्द्ध सैनिक बल के आला अफसरों ने जवानों के खाने की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 7
Tej Bahadur Yadav - फोटो : File Photo
अब बीएसएफ की सभी बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) में कंपनी कमांडर सुबह जवानों की रोल कॉल में उनसे प्रमुखता पूछेंगे कि बीते दिन का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना कैसा था? अमूमन रोल कॉल में जवानों से दिन की प्लानिंग और ड्यूटी के बारे में ही चर्चा होती है। मगर अब जवानों को पूरी आजादी होगी कि वे कमांडर के पूछने पर खाने और राशन की क्वालिटी पर अपनी बात खुलकर रखें।

4 of 7
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
यदि जवानों की कोई शिकायत हुई तो मेस एसओ की जवाबदेही  होगी। इसके अतिरिक्त कंपनी कमांडर भी वही खाना खाएंगे, जो जवानों को परोसा जाएगा। विभिन्न बॉर्डर एरिया में तैनात बीओपी मेस के जरिये जवानों को परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी का बीएसएफ  की विजिलेंस टीमें भी निरीक्षण करेंगी। इसकी रिपोर्ट सीधे आला अफसरों को दी जाएगी। इसके अलावा बीएसएफ के कमांडेंट कार्यालयों में राशन सैंपल बॉक्स भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
माह भर का राशन खरीदने से पहले सभी सैंपल को कमांडेंट समेत दो अफसरों के सिग्नेचर सीलबंद कर बॉक्स में दीवार पर टांग दिया जाएगा ताकि निरीक्षण के दौरान कोई आला अफसर इसे चेक कर सके। इस दौरान राशन क्वालिटी में गड़बड़ी मिली तो राशन परचेज बोर्ड अफसरों की जवाबदेही होगी। बीएसएफ की सभी बीओपी पर दिन में तीनों वक्त के खाने का मेन्यू चेंज किया जा रहा है। मेन्यू ऐसा होगा कि जवान स्वाद का पूरा आनंद लेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Tej Bahadur Yadav
उन्हें बासमती चावल के साथ वेज, नॉन वेज खाना परोसा जाएगा। खाने में अब उन्हें पूड़ी-सब्जी, छोले-भटूरे, भीगा काला चना, आलू परांठा, ब्रेड बटर, अंडा भुर्जी, मूंगफली, किशमिश व बादाम मिक्सचर, दलिया, उपमा, बासमती चावल, फल, दही, सलाद, आचार, पापड़, खीरा व बूंदी रायता, चिकन, मटन, देसी घी में तैयार राजमा चावल, मटर व चिल्ली पनीर, दाल, चपाती व मौसमी सब्जी, अंडा करी, फिश करी, खीर, आइसक्रीम, स्वीट फ्रूट क्रीम, कस्टर्ड, चिकन फ्राई तय किया गया है। इसके अलावा मठरी, बिस्कुट और नमकीन के साथ दिन में सात बार चाय परोसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेजबहादुर
यह है मामला
बीएसएफ के जवान तेजबाहदुर ने जवानों को दिए जाने वाले घटिया खाने का मुद्दा उठाते हुए एक वीडियो बनाया था। वीडियो में जली हुई रोटियां और पतली दाल दिखाई गई थी। वीडियो वॉयरल होने के बाद पीएमओ ने संज्ञान लिया और बीएसएफ से जवाब तलब किया। इसके बाद बीएसएफ ने तेजबहादुर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें