सोशल मीडिया पर खाने का वीडियो वायरल कर 'रोटी की जंग' छेड़ने वाले जवान तेज बहादुर को बीएसएफ ने सजा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 15
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
दरअसल, तेज बहादुर को बीएसएफ ने बर्खास्त कर दिया गया है। इन पर बीएसएफ की छवि खराब करने के आरोप लगे हैं। तेज बहादुर यादव ने नौ जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने जवानों को दिया जाने वाला खाना दिखाया था। यादव ने दाल में केवल हल्दी और नमक होने का दावा किया था। उसने साथ ही कहा था कि उन्हें जली हुई रोटी दी जाती है।
विज्ञापन
3 of 15
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
तेज बहादुर ने कहा था कि कई स्थानों पर इस प्रकार का खाना दिया जाता है और कई बार जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और बीएसएफ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस बीच तेजबहादुर ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया।
4 of 15
तेज बहादुर
तेजबहादुर की वीआरएस रद्द कर दी गई और उन्हें निर्देश दिया गया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, वे बीएसएफ नहीं छोड़ सकते। आजकल तेजबहादुर एलओसी पर तैनात थे और उसे प्लम्बर का काम दिया गया। इस बीच तेज बहादुर ने ने दावा किया है कि उसके पास करोड़ों के घोटाले के सबूत हैं। अगर उसे मीडिया के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया जाए तो वह इनका खुलासा कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 15
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
तेजबहादुर ने बताया कि यहां का एक बड़ा अधिकारी राशन के करोड़ों के घोटाले का आरोपी है। वह एक बार इस मामले में सस्पेंड तक हो चुका है और करोड़ों के इस घोटाले के सबूत उसके पास है। वहीं, जवान ने बताया कि मामले की जांच के लिए दिल्ली से टीम आ रही है, लेकिन उसे उनसे न मिलने को कहा जा रहा है। यह खुलासा उनकी पत्नी शर्मिला ने मीडिया के सामने किया।
विज्ञापन
6 of 15
आर्मी से रिटायर्ड हवलदार का खुलासा
इसके बाद तेजबहादुर को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर आई। जिसका बीएसएफ ने खंडन किया। बीएसएफ ने कहा कि तेजबहादुर का तबादला किया गया है। वह बिल्कुल ठीक है और गिरफ्तार किए जाने की खबर झूठी है। वहीं तेज बहादुर के भूख हड़ताल करने की बात भी सामने आई। हालांकि, बीएसएफ की 29वीं बटालियन के कमांडिंग अफसर सहित अन्य अधिकारियों ने इस बात को कोरी अफवाह बताया था।
विज्ञापन
7 of 15
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला
- फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले के बीच तेज बहादुर की पत्नी का वीडियो सामने आया। जिसमें वह रो-रोकर लोगों से गुहार लगा रहीं है और कह रहीं है कि उनकी 3 दिन से पति से बात नहीं हुई है। वह कह रही हैं कि उनके पति ने ऐसा क्या किया है, जो उनसे बात तक नहीं करने दी जा रही है। वीडियो में शर्मिला सेना के अधिकारियों से अपील न करके लोगों से अपील कर रही हैं कि वह इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएं।
8 of 15
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
इसके बाद तेजबहादुर के गायब होने की खबर फैली। परिवार ने कहा कि उन्हें तेजबहादुर के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है और हमें उनसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और वह वर्तमान में लापता है।
9 of 15
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
ऐसे में संबंधित अधिकारियों को उसे अदालत में पेश करने का निर्देश दिया जाए। याची के अनुसार हमने तेज बहादुर से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन उसका फोन बंद है। याचिका में कहा गया है कि बीएसएफ अधिकारियों को पत्र लिखकर भी उसका पता बताने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं मिला। पूरा मामला सामने न आए इसलिए तेज बहादुर को गायब कर दिया है।
10 of 15
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट से बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला को राहत मिली है। अदालत ने बीएसएफ को निर्देश दिया कि शर्मिला को अपने पति से मिलने व उसे दो दिन यादव के साथ रहने की इजाजत दी जाए। अदालत ने बीएसएफ के उस तर्क को खारिज कर दिया कि शर्मिला द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका औचित्यहीन है।
11 of 15
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
इसके बाद बीएसएफ जवान तेज बहादुर के मामले में नया खुलासा हुआ है। यादव के फेसबुक फ्रैंड में 17 फीसदी पाकिस्तानी मिले। ये अकाउंट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे। बीएसएफ की जांच टीम ने तेज बहादुर के वीडियो पोस्ट करने के बाद उसका पूरा अकाउंट खंगाला। इसमें उन्हें जानकारी मिली कि उसके पेज पर पाकिस्तान से कई पोस्ट हुई हैं। इसके साथ ही इसमें प्रयोग किए गए हैशटेग भी सवालों के घेरे में रहे।
12 of 15
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
वही, तेज बहादुर यादव ने एक दावा किया था, जो सच साबित हुआ है। खुद बीएसएफ के डीजी ने जवान की बात को सही बताया है। डीजी के के शर्मा ने मान लिया है कि बीएसएफ जवानों के मेस फंड में गड़बड़ियां हो रही हैं। यह सब ठीक नहीं है और वे इस मामले की जांच कराएंगे, ताकि सच की तह तक पहुंचा जा सके। बता दें कि तेजबहादुर ने दावा किया था कि उसके पास करोड़ों के घोटाले के सबूत हैं।
13 of 15
तेज बहादुर
- फोटो : social media
इसके बाद तेज बहादुर का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे। तेज बहादुर ने देश में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा। साथ ही आरोप लगाया है कि उसे रोज प्रताड़ित किया जा रहा है, आखिर उसे न्याय कब मिलेगा। तेज बहादुर ने कहा कि मैंने लोगों को भ्रष्टाचार का एक चेहरा लाइव दिखाया था, लेकिन यह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।
14 of 15
आर्मी से रिटायर्ड हवलदार का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
तेज बहादुर ने वीडियो में कहा कि मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरा वीआरएस भी रोक दिया गया है। 10 जनवरी से मेरे पास मोबाइल नहीं है। मांगने पर दिया नहीं जाता। मेरे फेसबुक अकाउंट को छेड़ा गया है। बताया जा रहा है कि मैंने पाकिस्तानी लोगों को दोस्त बना रखा है। तेजबहादुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप बताएं कि मैं देश की रक्षा करता हूं तो दुश्मनों को दोस्त क्यों बनाऊंगा।
हाल ही में 23 मार्च के आसपास तेज बहादुर की मौत की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसने देश भर में हड़कंप मचा दिया। हालांकि बाद में सूचना झूठी निकली। तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इस तरह की फोटो डाली है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। फोटो फायरल होने के बाद बीएसएफ ने सफाई दी है। बीएसएफ ने कहा है कि यह अफवाह पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही है।