फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोटी की जंग' छेड़ने वाले जवान तेज बहादुर ने उठाया बड़ा कदम, पत्नी की चिंता बढ़ी

Tue, 07 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
तेजबहादुर
जवानों को खराब खाना मिलने का वीडियो बना कर वायरल करने वाले जवान तेजबहादुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब उन्होंने बड़ा कदम उठाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेजबहादुर
29वीं बटालियन का जवान तेजबहादुर वीआरएस रद्द किए जाने के विरोध में दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जवान को जांच के लिए बीएसएफ के राजौरी मुख्यालय में लाया गया, जहां शनिवार से जवान ने खाना-पीना छोड़ दिया है। तेज बहादुर का कहना है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। व्यवहार भी सही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
तेजबहादुर
जांच से परेशान जवान की ओर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए दी अर्जी को बीएसएफ ने यह कहकर रद कर दिया था कि अभी जांच चल रही है। साथ ही यह कहा गया कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी, उसे घर जाने नहीं दिया जाएगा। इसी के चलते वे अनशन पर बैठ गए।

4 of 5
तेजबहादुर यादव
जवान तेज बहादुर ने करीब एक माह पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया था कि किस तरह का खाना दिया जाता है। यह मामला केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक जा पहुंचा था। जांच भी शुरू हुई और उसी जांच के लिए बीएसएफ के राजौरी मुख्यालय में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजबहादुर
बता दें कि मामले में जवान की पत्नी शर्मिला ने बीएसएफ पर पति को गिरफ्तार किए जाने के आरोप लगाए थे। जिन पर सफाई देते हुए अधिकारियों ने गिरफ्तार किए जाने से इंकार किया था। वहीं, शर्मिला का एक वी​डियो भी सामने आया था, जिसने वह रो-रोकर गुहार लगाती नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें