घटिया खाना देने का आरोप लगाने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर को लेकर एक नई बात सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
दरअसल, तेजबहादुर ने वीआरएस मांगी है और उनकी एप्लीकेशन मंजूर हो गई है। इसका खुलासा उन्होंने अपनी पत्नी शर्मिला को फोन करके किया। उन्होंने पत्नी से चंद मिनट अधिकारियों के मोबाइल से पत्नी से बात की। उन्होंने पत्नी से कहा मैं ठीक हूं, टेंशन मत लेना। अधिकारियों ने मेरा फोन जमा कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
तेज बहादुर ने बताया कि उनकी वीआरएस की एप्लीकेशन मंजूर कर ली गई है। अब 31 जनवरी को वीआरएस लेकर घर वापस आऊंगा। 24 घंटे बाद बुधवार को पति से हुई इतनी बात के बाद शर्मीला ने बमुश्किल खाना खाया। शर्मिला ने बताया कि वे रोज की तरह बात नहीं कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कोई उनके पास मौजूद है इसलिए उन्होंने थोड़े देर ही बात की।
4 of 5
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला का कहना है कि विडियो वायरल करने से पहले उन्होंने जरुर पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी होगी। उन्होंने इस बात का जिक्र किया था। लेकिन हो सकता है कि कार्रवाई न होने पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया। उन्होंने सबके लिए आवाज उठाई और अब अकेले पड़ गए। जो जवान पहले थे उन्हें बदल दिया, कंपनी के कमांडर भी बदल गए।
गौरतलब है कि जेएंडके के पुंछ जिले में तैनात रहे बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने तीन दिन पहले पीएम के नाम एक वीडियो वायरल किया था। वीडियों में बीएसएफ में अधिकारियों द्वारा खाने-पीने के सामान की खराब क्वालिटी के बारे में बताया गया था। उसके बाद तेज बहादुर का तबादला किसी और बटालियन से अटैच कर राजौरी में कर दिया गया है। वहां वे हेडक्वार्टर में बतौर प्लंबर तैनात हैं।