फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पाकिस्तान मोबाइल कंपनियों का सिग्नल, BSF के लिए बना सिरदर्द

Thu, 15 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मोबाइल टॉवर
देश में मोबाइल नेटवर्क भले ही कहीं- कहीं कम हो, लेकिन सरहद पार से मोबाइल कंपनियों का सिग्नल भारत तक आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
mobile tower on wheels in dehradun - फोटो : amar ujala
पाकिस्तानी मोबाइल कंपनियों का सिग्नल भारतीय क्षेत्र तक पहुंचना सीमा सुरक्षा बल के लिए सिरदर्द बना हुआ है। बीएसएफ के कुछ अधिकारियों का मानना है कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पाक मोबाइल कंपनियों ने अपनी रेंज बढ़ा रखी है ताकि भारतीय क्षेत्र में बैठे अपने एजेंटों से बातचीत कर सके। 
 
विज्ञापन

3 of 7
pakistani sim
इसी का फायदा पाक और भारतीय तस्कर उठा रहे हैं, हेरोइन और असलहा मंगवाने के लिए भारतीय तस्कर पाक मोबाइल कंपनी जॉन के सिम कार्ड के से आपस में बातचीत करते हैं।
 

4 of 7
मोबाइल टॉवर।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पंजाब से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांवों के ज्यादातर ग्रामीणों के पास पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड हैं। कई किसानों ने फेंसिंग पार जमीन खेती करने के लिए नहीं बल्कि तस्करी के लिए ली है।
 
विज्ञापन

5 of 7
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने 21 साल के तस्कर सोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से हेरोइन, 45 लाख की नगदी, पिस्टल व पाक सिम कार्ड बरामद किया था। यही नहीं बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत में दबी हेरोइन, पिस्टल के साथ पाक सिम कार्ड भी पकड़े हैं। पाक तस्कर भारतीय क्षेत्र के खेतों में हेरोइन छिपाकर भारतीय तस्करों को मोबाइल फोन के जरिए सूचित करते हैं, ताकि फेंसिंग पार खेती के बहाने जाकर कई किसान वहां से हेरोइन व अन्य सामान ला सकें। 
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब में बीएसएफ ने बॉर्डर से पकड़ी अरबों की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
पाक तस्करों ने हेरोइन तस्करी के तमाम तरीके खोज लिए हैं। कुछ दिन पहले बीएसएफ ने हेरोइन के साथ पाक सिम कार्ड पकड़े हैं। पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी जॉन की रेंज इतनी है कि भारतीय सीमांत गांव तक पहुंच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
कई जगहों पर बीएसएफ ने बीएसएनएल के जरिए पाक मोबाइल कंपनी की रेंज को खत्म करने के यंत्र लगाए हैं लेकिन फिर भी पाक मोबाइल कंपनियों की रेंज सरहद के गांवों तक पहुंच रही है। इन गांवों में गंदू किलचा, निहाला किलचा, गट्टी राजोके, कालू वाला, टिंडी वाला, दोना तेलू मल, गजनी वाला के अलावा अन्य कई गांव शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें