नाकाम पुलिस इस बार भी कुछ नहीं कर सकी। खुशी को 14 दिन बाद ढूंढ लिया गया, लेकिन हाथ आए तो केवल उसके कपड़ों के टुकड़े। मांस के टुकड़े पानी पर तैर रहे थे। केवल खोपड़ी और टांगों की हड्डियां ही बची थीं। परिजनों ने अपनी खुशी को उसके कपड़ों से पहचाना।
विज्ञापन
मांस के टुकड़ों में बदली मासूम, तस्वीरें दिल दहला देंगी
2 of 5
मामला, रोहतक जिले के सांपला निवासी खुशी 14 दिन पहले घर से 20 कदम दूर दुकान पर समान लेने गई थी। बुधवार को उसका शव घर से 100 मीटर दूर गड्ढे में मिला। पीजीआई में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
मांस के टुकड़ों में बदली मासूम, तस्वीरें दिल दहला देंगी
3 of 5
बुधवार सुबह सांपला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री के सामने गंदे पानी का गड्ढा बना हुआ है। वहां कुत्ते एक शव को नोंच रहे थे। पास में ही खत्री प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस पर बैठे लोगों ने नजारा देखा तो उन्होंने कुतों को दौड़ाया और थाना सांपला पुलिस को सूचित किया। संभावना जताई जा रही है कि शव फूलकर पानी के उपर आ गया और कुत्ते उसे पानी से बाहर खींच लाए।
मांस के टुकड़ों में बदली मासूम, तस्वीरें दिल दहला देंगी
4 of 5
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गांव हरिहरपुर निवासी रामशरण सांपला में मंजन फैक्टरी में रहता है। उसने अपनी साली की लड़की खुशी को दो साल की आयु में गोद ले लिया था। अब वह 9 वर्ष की थी। 18 मार्च को सुबह 11 बजे खुशी दुकान पर सामान लेने कमरे से निकली, लेकिन वापस नहीं आई।
मांस के टुकड़ों में बदली मासूम, तस्वीरें दिल दहला देंगी
5 of 5
फैक्ट्री के सामने गहरा गड्ढा जेसीबी से खोदा गया है। बदबू के कारण कोई उसके पास फटकता तक नहीं। ऐसे में खुशी का वहां तक पहुंचना ही कई सवाल पैदा कर रहा है। 14 दिनों तक शव के ऊपर नहीं आने का मामला भी गले नहीं उतर रहा है। खुशी जिस दुकान पर सामान लेने गई थी, वह उसके घर से महज 100 मीटर दूरी पर है।