फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में 2 छात्राओं समेत 3 मरे, कार को काट निकाले शव, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर ट्रक और कार की भिड़ंत में दो छात्राओं समेत 3 की मौत हो गई। हादसे में कार ऐसी पिचकी, शवों को निकालने के लिए कार की छत को काटना पड़ा। तस्वीरें।
विज्ञापन

हादसे में 2 छात्राओं समेत 3 मरे, कार को काट निकाले शव, तस्वीरें

2 of 5
छात्राएं पाली यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं। इस हादसे में कार में सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिए।
विज्ञापन

हादसे में 2 छात्राओं समेत 3 मरे, कार को काट निकाले शव, तस्वीरें

3 of 5
पुलिस के अनुसार पाली यूनिवर्सिटी में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा नौसवा निवासी अपितु व सेहलंग निवासी पूजा और पाली में ही कोचिंग सेंटर में कार्यरत गांव पालड़ी निवासी कार चालक संदीप रविवार सुबह झज्जर जा रहे थे। गांव अचीना के पास स्थित बालाजी होटल के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ट्रक कार को करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीटता ले गया।

हादसे में 2 छात्राओं समेत 3 मरे, कार को काट निकाले शव, तस्वीरें

4 of 5
इस हादसे में कार में सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार की छत कटवा कर शवों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 2 छात्राओं समेत 3 मरे, कार को काट निकाले शव, तस्वीरें

5 of 5
पुलिस की सूचना पर तीनों मृतकों के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतका पूजा के भाई मंजीत ने बताया कि दो दिन पहले उसने किसी शादी समारोह में जाने की बात कही थी। परिजनों के बयान पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें