फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ड्रेस में आए 2 युवकों ने छात्र को चाकू से गोदा, तस्वीरें

Tue, 08 Dec 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
स्कूल ड्रेस आए 2 युवकों ने मोहल्ले के लोगों के सामने देखते-ही-देखते 15 वर्षीय छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

स्कूल ड्रेस में आए 2 युवकों ने छात्र को चाकू से गोदा, तस्वीरें

2 of 6
स्कूल ड्रेस आए 2 युवकों ने मोहल्ले के लोगों के सामने देखते-ही-देखते 15 वर्षीय छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हरियाणा के रोहतक के जनता कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े त्रिवेणी पार्क के पास दोपहर दो बजे वारदात को अंजाम दिया। पूरी कॉलोनी के सामने छात्र की हत्या कर दोनों आरोपी मौके पर ही चाकू फेंककर आसानी से फरार हो गए।

विज्ञापन

स्कूल ड्रेस में आए 2 युवकों ने छात्र को चाकू से गोदा, तस्वीरें

3 of 6
जनता कॉलोनी निवासी और मूल रूप से बखेता गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार का शहर में हेयर सैलून है। उनका छोटा बेटा हिमांशु कॉलोनी के ही सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता है। वह दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर घर की तरफ आ रहा था। जैसे ही हिमांशु त्रिवेणी पार्क के पास पहुंचा तो पीछे से नीली शर्ट (स्कूल ड्रेस) में दो युवक आए। रुकने की कहने पर हिमांशु रुक गया।

स्कूल ड्रेस में आए 2 युवकों ने छात्र को चाकू से गोदा, तस्वीरें

4 of 6
आरोपियों ने चाकू से हिमांशु पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे हिमांशु बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी चाकू को मौके पर ही फेंककर पैदल फरार हो गए। तभी हिमांशु से कुछ आगे चल रहे उसके सहपाठी दौड़कर आए और उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही हिमांशु के ताऊ बिजेंद्र कार लेकर पहुंचे और उसे पीजीआई ले गए। यहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल ड्रेस में आए 2 युवकों ने छात्र को चाकू से गोदा, तस्वीरें

5 of 6
रविवार रात को हिमांशु अपने दोस्तों के साथ पड़ोस में ही एक शादी में गया था। वह रात करीब 10 बजे वापस आया था। अब पुलिस शादी और स्कूल में किसी के साथ हुए झगड़े को लेकर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक स्कूल में भी हिमांशु का किसी के साथ झगड़ा होने की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ड्रेस में आए 2 युवकों ने छात्र को चाकू से गोदा, तस्वीरें

6 of 6
गजेंद्र सिंह, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी, रोहतक ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। थाना स्टाफ और सीआईए की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें