जिम खुलने का इंतजार कर रहे अकाली सरपंच को उसी के भाई के गोलियों से भून दिया। वारदात CCTV में कैद हो गई है। देखिए, लाइव तस्वीरें।
विज्ञापन
कनपटी पर पिस्तौल तान सरपंच भाई को भूना, LIVE तस्वीरें
2 of 7
वारदात, लुधियाना के गांव झम्मट के पास हुई। यहां सरपंच भूपिंदर अपनी इनोवा कार में जिम खुलने का इंतजार कर रहा था। तभी उसका छोटा भाई नरिंदर सिंह अपने साथी सोनी घवद्दी के साथ वहां पहुंचा और भूपिंदर पर छह गोलियां चला दीं। भूपिंदर के सिर, छाती और पेट में गोलियां लगीं।
विज्ञापन
कनपटी पर पिस्तौल तान सरपंच भाई को भूना, LIVE तस्वीरें
3 of 7
पुलिस ने जांच के लिए कैमरा फुटेज को कब्जे में ले लिया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। थाना हैबोवाल के प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि मृतक के चाचा मनजीत सिंह की शिकायत पर नरिंदर सिंह और सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कनपटी पर पिस्तौल तान सरपंच भाई को भूना, LIVE तस्वीरें
4 of 7
चाचा मनजीत सिंह ने बताया कि नरिंदर अकसर गलत हरकतें करता था, भूपिंदर उसे ऐसा करने से रोकता था। इस पर दोनों में तकरार रहती थी। पांच-छह माह पहले भी नरिंदर ने भूपिंदर के दोनों बच्चों और ड्राइवर को भी धमकाया था। बाद में यह मामला परिवार के सदस्यों ने आपस में बैठकर सुलझा लिया था।
विज्ञापन
कनपटी पर पिस्तौल तान सरपंच भाई को भूना, LIVE तस्वीरें
5 of 7
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि भूपिंदर इनोवा कार में बैठा है। तभी टी-शर्ट, निक्कर और टोपी पहने नरिंदर वहां आता है और इनोवा का दरवाजा खोल कर ड्राइवर सीट पर बैठे भूपिंदर पर गोलियां चला देता है। इतने में उसका साथी भी वहां पहुंच जाता है।
विज्ञापन
कनपटी पर पिस्तौल तान सरपंच भाई को भूना, LIVE तस्वीरें
6 of 7
एसीपी रछपाल सिंह ढींढसा का कहना है कि आपसी रंजिश में ही नरिंदर ने अपने भाई की हत्या की है। पुलिस नरिंदर का पिछला रिकार्ड भी चेक कर रही है। दोनों में किस तरह की रंजिश थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
कनपटी पर पिस्तौल तान सरपंच भाई को भूना, LIVE तस्वीरें
7 of 7
बताया जाता है कि भूपिंदर सिंह शिअद के विधायक दर्शन सिंह शिवालिक और मनप्रीत सिंह अयाली का नजदीकी था। डीएमसी अस्पताल में विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी पहुंचे और वारदात के बारे में परिवार के सदस्यों से जानकारी हासिल की।