रेप के बाद तलाकशुदा युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को रेल ट्रैक का पास फेंक दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
रेप के बाद तलाकशुदा की गला घोंटकर हत्या, तस्वीरें
2 of 5
पुलिस मामले को प्रेमप्रसंग का भी मान कर चली रही है। वारदात करनाल में अंजाम दी गई। शव काछवा पुल के नीचे मिला। करीब 3 घंटे बाद युवती की पहचान हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चुन्नी से गला घोंटा गया। महिला में नशीला पदार्थ भी पाया गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने महिला को 10 बजे तक रेलवे स्टेशन पर ही देखा था। ऐसे में महिला की हत्या अब पुलिस ने लिए एक अनसुलझी पहेली बन गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
रेप के बाद तलाकशुदा की गला घोंटकर हत्या, तस्वीरें
3 of 5
परिजनों ने बताया कि युवती की करीब 4 साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद उसका तलाक हो गया था। 2 साल से वह मायके में रह रही थी। वीरवार को वह घर से बाहर निकली थी। रात करीब साढ़े 8 बजे उसने पिता को फोन भी किया। युवती ने बताया कि उसने जिस व्यक्ति के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उसने धोखा दिया है। पिता ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में पूछना चाहा तो बेटी ने सुबह घर आकर बताने की बात कहकर फोन काट दिया, लेकिन वह सुबह तक घर नहीं पहुंची।
रेप के बाद तलाकशुदा की गला घोंटकर हत्या, तस्वीरें
4 of 5
मृतका के पास मरने से पहले मोबाइल फोन था, लेकिन शव के आसपास फोन नहीं मिला। ऐसे में मृतका के मोबाइल फोन व उसकी कॉल डिटेल से पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगालनी शुरू कर दी है। अब केवल कॉल डिटेल के आधार पर ही पुलिस को सफलता मिलने की आस है।
अजय कुमार, एसएचओ जीआरपी, करनाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। लेकिन सही रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। युवती के प्रेम प्रसंग से भी तरह इंकार नहीं किया जा सकता है। रेप की भी आशंका है। ऐसा भी लग रहा है कि महिला ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था। इन सभी तथ्यों को जोड़कर पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी।