आरोपी से 60 रुपये लेने थे पीड़ित परिवार को क्या पता था कि अपने रुपये वापस मांगना उनके परिवार के लिए जानलेवा साबित होगा। दरअसल हरियाणा के हिसार में प्रेम नगर में गली में सो रही विधवा महिला व उसके बेटे की बीती रात गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह जघन्य वारदात मात्र 60 रुपये के लेनदेन के विवाद में की। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव गाड़ी के टायरों के नीचे फंसे थे।
विज्ञापन
60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड
2 of 7
पुलिस के अनुसार प्रेम नगर स्थित पहलवान चौक पर किराए के मकान में रहने वाली विधवा महिला रानी (42) अपने बेटे विवेक उर्फ विक्की (21) के साथ सेक्टर-14 के शिव पार्क के पास कपड़े प्रेस कर परिवार का पालन पोषण करती थी। गुरुवार रात को मां बेटा गली में फोल्डिंग पलंग डाले सो रहे थे। आरोप है कि रात साढ़े 12 बजे के करीब दो मकान आगे रहने वाला जसदीप उर्फ भुन्ना डस्टर गाड़ी लेकर आया और दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड
3 of 7
गाड़ी दोनों को रौंदती हुई घर की दीवार से टकराई। इससे घर की दीवार में भी दरार आ गई और दरवाजा टूट गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो डस्टर गाड़ी के पहिये मां बेटे की छाती पर चढ़े थे। पुलिस ने रात को ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस रात को ही गाड़ी को उठा कर थाने ले गई।
60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड
4 of 7
मृतक रानी के बड़े बेटे तरुण पंवार ने बताया कि उनका ड्राइक्लीनिंग व कपड़े प्रेस करने का काम है। पिता जितेंद्र की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। पड़ोस में रहने वाले जसदीप उर्फ भुन्ना ने उनसे कपड़े प्रेस कराए थे। इसका बिल 400 रुपये था। काफी समय से भुन्ना ने बिल नहीं दिया। एक महीने में तीन चार बार बिल के पैसों को लेकर कहासुनी हो चुकी थी। विवाद 60 रुपये की राशि को लेकर पनपा था। राशि को ज्यादा बता कर मां व भाई को धमका रहा था।
विज्ञापन
60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड
5 of 7
इसी विवाद में बीती रात गली में सो रही उसकी मां व भाई पर भुन्ना ने गाड़ी चढ़ा दी। तरुण की मानें तो भुन्ना चौक से गाड़ी घुमा कर तेज गति से भगा कर लाया और उसकी मां व भाई पर चढ़ा दी। गाड़ी को उन्होंने एक बार बैक किया और फिर दोबारा से चढ़ा दी। इसके बाद वह गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने रात को ही कार्रवाई आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड
6 of 7
दोनों के शवों का शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 270 व 304ए, यानि गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जा रहे गुस्साए परिजनों ने दिल्ली रोड पर रानी लक्ष्मीबाई चौक पर जाम लगा दिया। डीएसपी देवेंद्र कौशिक मौके पर पहुंचे तो परिवार के लोग उनसे उलझ गए। आरोप लगाया कि वे किसी दबाव में आरोपी को बचा रहे हैं।
60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड
7 of 7
इसके बाद डीएसपी ने दफा 302 के तहत मामला दर्ज करने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। देवेंद्र नैन, थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गली में सो रही महिला व उसके बेटे को किसी ने गाड़ी से कुचल दिया है। मौके का मुआयना और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी जसदीप के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। छानबीन जारी है।