फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड से लौटी मां तो बेरहम बेटे ने किया खौफनाक कांड

Tue, 05 May 2015 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड में बेटियों के पास रहकर पंजाब लौटी मां क्या जानती थी कि उसका बेटा इतना बेरहम निकलेगा। चंद जमीन के खातिर बेटे ने कर डाला खौफनाक कांड।
Trending Videos
विज्ञापन

इंग्लैंड से लौटी मां तो बेरहम बेटे ने किया खौफनाक कांड

2 of 7
वारदात, पंजाब के कपूरथला में हुई। यहां मार्कफेड चौक के पास प्रीत नगर में गैराज पर कब्जा करने के लिए एक युवक ने अपनी मां की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। महिला सुरजीत कौर का शव घर के बेड पर पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह, थाना सिटी इंचार्ज अश्विनी कुमार और पीसीआर इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

इंग्लैंड से लौटी मां तो बेरहम बेटे ने किया खौफनाक कांड

3 of 7
शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे सरबजीत सिंह बिल्ला और उसके दोस्त विशाल कुमार उर्फ शैली को राउंडअप किया तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सुरजीत कौर 10-15 दिन पहले ही इंग्लैंड से लौटी थी।

इंग्लैंड से लौटी मां तो बेरहम बेटे ने किया खौफनाक कांड

4 of 7
जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय सुरजीत कौर पत्नी स्व. आत्मा राम निवासी प्रीत नगर का खून से लथपथ शव सोमवार सुबह दस बजे घर के बेड पर पड़ा मिला। मृतका के बेटे सरबजीत सिंह बिल्ला का घर के पास ही गैराज है। पुलिस के अनुसार सोमवार को बिल्ला शहर से बाहर था।

विज्ञापन

इंग्लैंड से लौटी मां तो बेरहम बेटे ने किया खौफनाक कांड

5 of 7
उसके गैराज में काम करने वाला एक युवक उसके घर गया तो उसने सुरजीत का शव बेड पर पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना बिल्ला को दी। इसके बाद बिल्ला ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस डॉग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

इंग्लैंड से लौटी मां तो बेरहम बेटे ने किया खौफनाक कांड

6 of 7
डॉग स्कवायड को घटनास्थल से खून से लथपथ एक टी-शर्ट मिली है। पुलिस ने बिल्ला, उसके साथ काम करने वाले विशाल कुमार से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस के अनुसार बिल्ला गैराज पर कब्जा करना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड से लौटी मां तो बेरहम बेटे ने किया खौफनाक कांड

7 of 7
विरोध करने पर उसने गला दबाकर मां को मार डाला। सुरजीत कौर की बेटियां इंग्लैंड में हैं और करीब 10-15 दिन पहले ही वह इंग्लैंड से लौटी थी। एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ के अनुसार दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें