फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

Wed, 05 Aug 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
पंजाब में फतेहगढ़ साहिब में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रदेश प्रभारी मुनीष सूद बंटी की सोमवार देर रात सुरक्षा गार्ड सोमनाथ ने गोली मारकर हत्या कर दी। खून से सनी सूद की लाश सरहिंद कंडी के पास से मिली है। सूद अपने सुरक्षाकर्मी और एक दोस्त के साथ चंडीगढ़ से लौटे थे और अपने नए घर में ठहरे थे। सूद का ड्राइवर सूद के दोस्त को मंडी गोबिंदगढ़ छोड़ने गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

2 of 9
सूद के ड्राइवर ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। इस कारण सुरक्षागार्ड ने सूद पर कई गोलियां दाग दीं और और मौके से फरार हो गया। घटना का पता लगते ही खन्ना के एसएसपी गुरप्रीत सिंह और डीएसपी दलजीत सिंह राणा पूरे पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मुनीष सूद बंटी आतंकवादी विरोधी गतिविधियों से जुड़े थे। चंडीगढ़ में पेशी के दौरान मुनीष सूद की कुख्यात आतंकी जगतार सिंह हवारा से हाथापाई भी हो गई थी।

विज्ञापन

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

3 of 9
जान का खतरा जताने के बाद मुनीष सूद को चार सरकारी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए गए थे। गुरदासपुर में बीते 27 जुलाई को हुए आतंकी हमले के बाद सूद ने सदा-ए-सरहद बस को बंद करने का मांग की थी। उधर हत्या के आक्रोश में मंगलवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुरानी अनाज मंडी रोड पर जबरन दुकानें बंद करवाई। इस दौरान सरहिंद के बाजार में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

4 of 9
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत करवाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। इससे पहले भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह सूद के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार सूद को गोली मारने के आरोपी सुरक्षा गार्ड सोमदत्त ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

5 of 9
पोस्टमार्टम में सूद के शरीर और मुंह पर करीब 18 गोलियां लगने की पुष्टि हुई। बाद दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच सूद का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विभिन्न हिंदू संगठन और राजनीतिक लोग मौजूद रहे। इस दौरान करीब पांच सौ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। सोमदत्त 15 दिन पहले ही सूद की सुरक्षा के लिए गुरदासपुर से आया था और सरहिंद थाना में हवलदार है। तीन दिन पहले ही वह अपने गांव से लौटा था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

6 of 9
जालंधर रेंज के आईजी लोकनाथ अंगारा व खन्ना के एसएसपी गुरप्रीत सिंह, उप कप्तान दलजीत सिंह राणा, डीएसपी (डी) करनशेर सिंह सहित आला अधिकारियों ने अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के सुप्रीमो पंचानंद गिरी और शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, पंजाब शिव सेना के अध्यक्ष संजीव घनौली सहित अन्य संगठनों के नेताओं को शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

7 of 9
वहीं मुनीष सूद हत्या मामले में एसएचओ अजयपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूद ने फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ अजयपाल सिंह को फोन करके सुरक्षाकर्मी से हुए झगड़े की शिकायत दी थी। एसएचओ ने एक एएसआई को सूद की कोठी में भेजा था। एएसआई मामला शांत करवाकर थाने लौट आया था। उसके जाने के बाद दोनों में फिर झगड़ा शुरू हो गया जिसके बाद सोमदत्त ने अपनी सरकारी कारबाइन से सूद पर फायरिंग कर दी।

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

8 of 9
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के सुप्रीमो और मुनीष सूद के गुरु पंचानंद गिरी ने बताया कि सोमवार को इंटरनेशनल कोड 301-304 से सूद को जान से मारने की धमकियां मिलीं थी। इसकी जानकारी उनके मोबाइल फोन से हुई रिकार्डिंग से मिली है। गिरी ने कहा कि सोमदत्त सोमवार सुबह से ही मुनीष को मारने की फिराक में था, इसलिए उसने एक सुरक्षाकर्मी को चंडीगढ़ से सरहिंद वापसी के दौरान चुन्नी इलाके में उसके घर के पास यह कहकर उतार दिया था कि तुम घर जाओ, मैं संभाल लूंगा।

विज्ञापन

हिंदू संगठन नेता की 18 गोली मारकर हत्या, बवाल

9 of 9
पंचानंद ने कहा कि 15 दिन पहले ही सोमदत्त सूद की सुरक्षा के लिए आया था और उसका किसी आतंकवादी गतिविधि में लिप्त होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। पंचानंद ने कहा कि सरकार को हिंदू संगठन नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। मुनीष सूद की हत्या मामले में अगली कार्रवाई के लिए बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के स्वामी पंचानंद गिरी की अगुवाई में विभिन्न हिंदू संगठनों की बैठक सरहिंद में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें