फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

Wed, 08 Apr 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
मां और उसके बच्चों को रात के खाने में जहर देकर मार डाला फिर बिस्तर समेत जिंदा जला दिया। देखिए, दिल दहलाने वाला मंजर।
विज्ञापन

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

2 of 8
पंजाब के पठानकोट जिले के गांव बेगोवाल में ये वारदात हुई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी और नाती-नातिन की हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर पति, सास समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

3 of 8
मृतकों में मीनू पत्नी विशाल महाजन (32), पौने तीन साल के मासूम विशु महाजन और 28 दिन की मासूम बच्ची शामिल है। मृतका के पिता सुरिंद्र कुमार ने बेटी समेत नाते-नातिन को खाने में जहरीला पदार्थ देकर मार डालने और बाद में आग लगाकर लाशों को जलाने के आरोप लगाए हैं।

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

4 of 8
शिकायत पर पुलिस ने मीनू के पति, सास समेत चार ससुरालियों के खिलाफ हत्या के आरोप समेत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस ने फारेंसिक जांच के लिए खाद्य पदार्थ के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका का पति विशाल माता वैष्णो देवी कल से यात्रा पर गया बताया जाता है।

विज्ञापन

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

5 of 8
प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी नरेश कुमार ने बताया कि तड़के सुबह चार बजे मीनू की सास चांद रानी के घर में आग लगे होने का ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आग बुझाने पर बुरी तरह से झुलस चुकी मीनू और उसके दोनों बच्चों की लाश जल चुके बेड पर पड़ी थी।

विज्ञापन

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

6 of 8
सास चांद रानी ने बताया कि विशाल कल घर से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए चला गया था और पीछे बच्चों केसाथ दोनों अकेली घर पर थी। उन्होंने बताया कि रात को खाना खाने के लिए बाद दोनों अपने कमरों में सोने के लिए चली गई। सुबह पौने चार बजे मीनू के कमरे से जलने की दुर्गंध आने पर बाहर आकर देखा तो कमरे में आग लगी थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

7 of 8
पठानकोट पुलिस के होमगार्ड में तैनात मृतका के पिता सुरिंद्र कुमार ने बताया कि मीनू की शादी 2011 को हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मीनू को बच्चा होने पर बेड खरीदकर दिया था, लेकिन ससुराली तब भी संतुष्ट नहीं हुए और उससे मारपीट की जाती रही।

विज्ञापन

तस्वीरें: बिस्तर पर कंकाल में बदले मां और दो बच्चे

8 of 8
कई बार पंचायत ने दोनों के बीच राजीनामा भी कराया। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि उनकी बेटी और दोनों बच्चों को खाने में पहले कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है और उसके बाद कमरे में आग लगा दी गई ताकि मौत को हादसे का रूप दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में व्यक्ति अपने बचाव को इधर उधर भागने के साथ शोर मचाता है, लेकिन बेड पर तीनों लाश सोने की स्थिति में पड़ी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें