फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

Tue, 10 Mar 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को सड़कें खूब लहूलुहान हुईं। एक ही दिन में हुए सड़क हादसों में 16 लोगों की जान चली गई। देखिए, हादसों की खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

2 of 10
पंजाब के पटियाला में हुए सड़क हादसे में 2 भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा सरहंद रोड पर गांव कसियाना के पास हुई।

विज्ञापन

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

3 of 10
हरचोवाल/गुरदासपुर में बाइक और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत हो गई वहीं 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को  अमृतसर रेफर कर दिया गया। लंगर में सेवा कर लौट रहे थे चारों। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

4 of 10
गुरदासपुर में एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई वहीं 4 छात्राएं घायल हो गई। एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

5 of 10
चंडीगढ़ में पोट्रीफार्म चौक(मनीमाजरा) पर सोमवार दोपहर करीब 01:30 बजे एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

6 of 10
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बलटाना, विशाली एन्क्लेव, के एससीओ नंबर-17-18 निवासी श्रीकांत कुमार उर्फ बबलू शर्मा (22) के रूप में हुई। श्रीकांत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद पर काम करता था। हादसे के समय श्रीकांत आफिस से निकलकर घर बलटाना की तरफ वापस जा रहा था।

विज्ञापन

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

7 of 10
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह पोट्रीफार्म चौक पर टर्न किया उसी समय चौराहे की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में बबलू मोटर साइकिल सहित ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। ट्रक का टायर हेलमेट को चूर करता हुआ सिर को कुचल गया। वहीं एक अन्य हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

8 of 10
घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां खड़े लोग डर के आसपास भागने लगे। लोगों के चेहरे पर हादसे की तस्वीर देखकर डर छा गया। कोई भी उसके पास जाने को जारी नहीं था। हालांकि किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

9 of 10
मक्खू/फिरोजपुर में कार और ट्राले की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, हादसे में दो जख्मी हो गए। उध्‍ार, संगरूर में जिले के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को हुए हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

PICS: हादसे दर हादसे, एक दिन..और 16 मौत

10 of 10
मानसा में मोटरसाइकिल व कार की टक्कर में 2 की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें