रिश्तेदार के घर शादी समागम में जा रहे परिवार के सदस्य खौफनाक हादसे के शिकार हो गए। यह हादसा तब हुआ जब पंजाब के बरनाला के नजदीकी कस्बा माहिल कलां के पास बरनाला-लुधियाना मुख्यमार्ग पर उनकी तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
पंजाब में खौफनाक हादसे की रूह कंपाने वाली तस्वीरें
2 of 5
इस हादसे में एक परिवार के तीन सद्स्यों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रिथीपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव मायापुरी, थाना जोधेवाल, जिला लुधियाना रविवार सुबह अपनी पत्नी सुखराज कौर और बहन बलजीत कौर पत्नी रौणक सिंह निवासी लुधियाना के साथ अपनी जेन इस्टिलो कार से सिरसा स्थित रिश्तेदारी में शादी समागम में शिरकत करने जा रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब में खौफनाक हादसे की रूह कंपाने वाली तस्वीरें
3 of 5
जब वह बरनाला के कस्बा माहिल कलां के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार आगे जा रही रेत से भरी ट्राली के नीचे जा घुसी और चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
पंजाब में खौफनाक हादसे की रूह कंपाने वाली तस्वीरें
4 of 5
घटना का पता चलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से ट्राली के नीचे से जेन कार को बाहर निकाला। कार में ही प्रिथीपाल, उसकी पत्नी सुखराज कौर और बहन बलजीत कौर की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर थाना महिलकलां के थानेदार शिवदेव सिंह पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
पंजाब में खौफनाक हादसे की रूह कंपाने वाली तस्वीरें
5 of 5
लुधियाना से बलजीत कौर के पति रौणक सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों के पोस्टमार्टम करवा उनके परिजनों को सौंप दिए।