उत्तरप्रदेश के बागपत जिले का पूरा परिवार हरियाणा में हुए हादसे में मारूति कार में ही दम तोड़ गया। करनाल से दिल्ली की तरफ आ रही वैन मुरथल फ्लाईओवर पर पहले से आगे चल रही एक तेल टैंकर से टकरा गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
यूपी का परिवार, देखिए कैसे 'निगल' गई कार?
2 of 7
टैंकर के अचानक ब्रेक लगाने से हुए हादसे के दौरान वैन के पीछे चल रहे कई अन्य वाहन भी वैन से टकराते चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यूपी का परिवार, देखिए कैसे 'निगल' गई कार?
3 of 7
वैन सवार सभी लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। गांव खट्टा प्रह्लादपुर बागपत निवासी प्रेम रिश्ते में भाई लगने वाले विजय, विष्णु, तेजवीर, संजय, ईश्वर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करनाल अलीपुर खालसा से अपने साले महावीर की लड़की की शादी में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे।
यूपी का परिवार, देखिए कैसे 'निगल' गई कार?
4 of 7
सोनीपत के मुरथल फ्लाईओवर पर पहले से आगे चल रहे एक तेल टैंकर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। टैंकर के रुकते ही पीछे चल रही मारुति वैन टैंकर से टकरा गई। इसके बाद अन्य कई गाड़ियां भी वैन से टकराती चली गईं।
विज्ञापन
यूपी का परिवार, देखिए कैसे 'निगल' गई कार?
5 of 7
हादसे में एक ही परिवार के 40 वर्षीय बिमलेश पत्नी प्रेम, 6 वर्षीय आशा पुत्री विजय, 40 वर्षीय विजय पुत्र धर्म सिंह और 45 वर्षीय वैन चालक राकेश पुत्र बृजपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यूपी का परिवार, देखिए कैसे 'निगल' गई कार?
6 of 7
वहीं पूजा (35) पत्नी विष्णु, राखी (20) पुत्री तेजवीर, दीपू (8) पुत्र संजय, काजल (17) पुत्री ईश्वर, प्रेम (45) पुत्र देवीराम, तेजू (40) पुत्र धर्म सिंह गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायलों के अनुसार जब तक टैंकर के ब्रेक लगाकर रुकने का भान होता तब तक वैन टैंकर से भिड़ चुकी थी। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन भी वैन और दूसरे वाहनों से भिड़ते चले गए।