हरियाणा के कैथल और टोहाना में हुए भीषण सड़क हादसे ने आईटीआई के 3 शिक्षक और 3 छात्रों की जिंदगी छीन ली। देखिए दिलदहलाने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
2 of 9
हरियाणा के कैथल और टोहाना में हुए भीषण सड़क हादसे ने आईटीआई के 3 शिक्षक और 3 छात्रों की जिंदगी छीन ली। पहला हादसा कैथल के चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर गुलमोहर सिटी के पास शुक्रवार शाम हुआ। करीब चार बजे ट्रक और ऑटो की टक्कर में कैथल आईटीआई के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
3 of 9
ऑटो चालक और एक छात्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सभी छात्र आईटीआई से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 छात्र सवार थे। मृतकों में एक छात्र सांघन, दूसरा करोड़ा और तीसरा कठवाड़ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन तितरम मोड़ के पास पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
4 of 9
जींद रोड स्थित कैथल आईटीआई से चार बजे छुट्टी के बाद 12 छात्र एक ऑटो में सवार होकर बस अड्डे की ओर जा रहे थे। गुलमोहर सिटी के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो के ऊपर से निकल गया। आसपास के लोगों ने छात्रों को ऑटों से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने करोड़ा निवासी सुखदेव और कठवाड़ निवासी विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
5 of 9
गंभीर घायल सांघन निवासी बिट्टू, ऑटो चालक जाखौली निवासी कपिल व पाई निवासी छात्र सचिन को पीजीआई रेफर कर दिया। इस्माईलाबाद के पास बिट्टू ने भी दम तोड़ दिया। कैथल आईटीआई के ये सभी स्टूडेंट छुट्टी के बाद बच्चे बस अड्डे पर जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
6 of 9
पिहोवा के गांव भट्ठा माजरा निवासी गुरविंद्र सिंह, पीड़ल निवासी विक्रम, धौंस निवासी बिंद्र, सोनू व अनिल, डीग निवासी सोनू, बरसाना निवासी रजत व कसान निवासी अमित कुमार, कसान निवासी अमित, गुरविंद्र सिंह, धौंस निवासी अनिल, विक्रम पीड़ल, और रजत बरसाना घायल हुए।
विज्ञापन
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
7 of 9
वहीं दूसरा हादसा टोहाना के गांव कन्हडी के पास शुक्रवार शाम हुआ। कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार आईटीआई के तीन शिक्षकों(इंस्ट्रेक्टर) की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक टोहाना में आईटीआई में पढ़ाते थे।
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
8 of 9
भिवानी निवासी चंद्रशेखर(55), पावडा निवासी मनोज शर्मा(48), सिसाय(हिसार) निवासी संदीप, तोशाम निवासी विजय, समैण निवासी अकबरी व खेड़ीचोपटा निवासी रेणू टोहाना के आईटीआई में कार्यरत थे। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण वे कार में टोहाना से अपने गांवों की ओर रवाना हुए थे।
हादसे में ITI के 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
9 of 9
इसी बीच गांव कन्हडी के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रशेखर व मनोज शर्मा की मौके मौत हो गई। अन्य चारों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां संदीप ने दम तोड़ दिया। विजय, अकबरी व रेणू की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया। चंद्रशेखर टोहाना के आईटीआई में इंस्ट्रक्टर, मनोज शर्मा वर्ग अनुदेशक और संदीप ड्राफ्टमेन इंस्ट्रक्टर था।