फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें बताती हैं, 11 जानें लेने वाला हादसा कितना दर्दनाक था?

Fri, 01 Jan 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
घर से रोजी-रोटी कमाने निकलीं महिलाएं नहीं जानती थीं कि वे आज वापस नहीं लौट पाएंगी। अमृतसर में हुए हादसे में 5 महिलाओं समेत 11 की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बस फूंक दी। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें बताती हैं, 11 जानें लेने वाला हादसा कितना दर्दनाक था?

2 of 6
हादसा, अमृतसर जिले में कस्बा मेहता के गांव जीवन पंधेर में तेज रफ्तार निजी बस के पीटर रेहड़े में टक्कर लगने से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि  पीटर रेहड़ा सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

तस्वीरें बताती हैं, 11 जानें लेने वाला हादसा कितना दर्दनाक था?

3 of 6
जानकारी के मुताबिक इस समय मटर की तुड़ान का सीजन है। गांवों से महिलाओं, पुरुष और बच्चे मटर तोडऩे के लिए जाते हैं। गांव कोटली भोले शाह से एक कुड्डका चालक गांवों से मजदूरों को ले जाता था और शाम को वापस लाता था।

तस्वीरें बताती हैं, 11 जानें लेने वाला हादसा कितना दर्दनाक था?

4 of 6
बुधवार सुबह 13 महिलाएं 5 पुरुष और दो-तीन बच्चे पीटर रेहड़े पर बैठकर मजदूरी के लिए गए। शाम करीब 6.15 बजे जब वे वापस लौट रहे थे तो पीछे से आ रही सचदेवा कंपनी की बस ने टक्कर मार दी। बस की स्पीड ज्यादा थी इसलिए पीटर रेहड़ा पलट गया।
विज्ञापन

तस्वीरें बताती हैं, 11 जानें लेने वाला हादसा कितना दर्दनाक था?

5 of 6
मृतकों की पहचान राजविंद्र कौर, लखविंद्र कौर, सुरजीत कौर, स्वर्ण कौर, दविंद्र कौर, रणजीत कौर व जशनदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि शेष मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें बताती हैं, 11 जानें लेने वाला हादसा कितना दर्दनाक था?

6 of 6
घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल, सिविल अस्पताल अमृतसर और वल्ला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ड्राइवर घटनास्थल पर बस को छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दी। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें