अमृतसर के रहने वाले सिद्धार्थ को नहीं पता था कि इंग्लैंड निवासी उसकी ब्रिटिश बीवी भारत आने के लिए ऐसी अजीब शर्त रख देगी। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
ब्रिटिश बीवी की अजीब शर्त, हाथी पर बैठाओ
2 of 5
अमृतसर निवासी सिद्धार्थ शर्मा की अजीबोगरीब शर्त रखने वाली विदेशी पत्नी का नाम है-सांड्रा। वह इंग्लैंड के लेटविया शहर की रहने वाली है। उसने पति के सामने ये शर्त रख दी कि वह तभी भारत आएगी जब उसका पति उसे हाथी की सवारी करवाएगा।
विज्ञापन
ब्रिटिश बीवी की अजीब शर्त, हाथी पर बैठाओ
3 of 5
बेचारे पति को पत्नी की बात माननी ही पड़ी। सिद्धार्थ ने इंग्लैंड से पहले अमृतसर में अपने रिश्तेदारों को फोन कर रणजीत एवेन्यू में हाथी बुक करने को कहा। रिश्तेदारों ने जब हाथी बुक किया, तब जाकर सांड्रा भारत आने को तैयार हुई।
ब्रिटिश बीवी की अजीब शर्त, हाथी पर बैठाओ
4 of 5
सिद्धार्थ के साथ सांड्रा अमृतसर आ गई। उनके साथ अमृतसर आने वाले सांड्रा के पिता रेमंड भी थे। इंग्लैंड के बाप-बेटी ने एक साथ अमृतसर में हाथी की सवारी की। दोनों बहुत खुश नजर आ रहे थे। पत्नी का सपना पूरा होने पर सिद्धार्थ ने राहत की सांस ली।
अनुभव के बारे में सांड्रा से पूछा गया तो उसने कहा कि यह पल उसके लिए यादगार रहा। वह बचपन से ही हाथी पर बैठना चाहती थी और जब इसके लिए उसने पति से कहा तो उन्होंने अमृतसर में चलने को कहा। इस तरह अमृतसर आकर मेरा सपना पूरा हुआ।