फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश युवती ने तस्वीरों में दिखाई हॉकी इंडिया के कप्तान की 'करतूतें'

Wed, 11 May 2016 12:26 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली ब्रिटिश खिलाड़ी ने निजी पलों की सभी तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं। आप भी देखिए।
विज्ञापन

2 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में ब्रिटिश खिलाड़ी अर्शपाल कौर अपनी महिला वकील के साथ वह पहली बार मीडिया के सामने आई। सरदार के उनके साथ संबधों को नकारेजाने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए उनपर आरोप लगाया कि वह उनकी केवल दोस्त नही थी ब्लकि उनके संबध इससे कई ज्यादा थे।
विज्ञापन

3 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
अर्शपाल कौर के मुताबिक, मैं सरदार सिंह से अगस्त 2012 में लंदन ओलिम्पिक के दौरान मिली थी। उसके बाद हमारे बीच बातचीत होने लगी। हम एक दूसरे को अच्छे से जानने लगे और लिव इन में रहने लगे।’‘अगस्त 2014 में हमारी सगाई भी हुई थी। सरदार सिंह मुझे एक गुरद्वारे भी ले गए जहां उन्होंने मुझसे शादी का वादा किया।’

4 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
अर्शपाल कौर ने ये भी कहा कि ‘जुलाई 2015 में बेल्जियम एंटर्व्प में वर्ल्ड हॉकी लीग के दौरान मेरा हैरेसमेंट हुआ। सरदार ने होटल के कमरे में हैरेसमेंट किया। यह घटना उसी होटल में हुई जहां इंडियन हॉकी टीम ठहरी हुई थी। इसके बाद मैं प्रेग्नेंट हुई।’‘उन्होंने मुझे अबॉर्शन करने को कहा। मैंने मेरी इच्छा के खिलाफ यह किया। किसी से भी मुझे सपोर्ट नहीं मिला था।'
विज्ञापन

5 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
अर्शपाल कौर के मुताबिक,‘अबॉर्शन के बाद उन्होंने मुझसे बात करना तक बंद कर दिया। वे मुझे इग्नोर करने लगे। यहां तक मैरिज करने से भी इनकार दिया।' ‘वे मुझे ब्लैकमेल कर रहे थे। फोन नहीं उठा रहे थे। मैसेज के जवाब भी नहीं दे रहा थे।' ‘सरदार सिंह ने मुझे न सिर्फ सेक्शुअली हैरेस किया, बल्कि इमोशनली और मेंटली भी टॉर्चर किया। हैरेसमेंट में उनके भाई भी शामिल थे।’
विज्ञापन

6 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रेस वार्ता में अर्शपाल कौर ने बताया कि वह हॉकी खिलाड़ी हैं और ब्रिटेन की अंडर-19 महिला हॉकी टीम से खेल चुकी हैं। उसके पिता ब्रिटेन में हॉकी कोच रहे हैं। उस पूरे प्रकरण से खुद उनके उपर, परिवार और खेल पर असर पड़ा हैं। इन्होंने कहा कि वह सरदार सिंह से इस मुद्दे पर बिल्कुल भी समझौते के पक्ष में नही हैं और अपने इंसाफ के लिए लड़ाई करेगी।
विज्ञापन

7 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रेस वार्ता में अर्शपाल कौर ने सरदार के साथ अपने निजी संबधों से संबधित कई फोटोग्राफ भी लैपटॉप के जरिए दिखाए, जिनमें वह खुद सरदार के साथ, उनके परिवार वालों के साथ मौजूद दिखाई दे रही थी। इसके साथ वह फोटोग्राफ भी दिखाया, जिसमे सरदार ने एक टूर्नामेंट में जीत के बाद अपना गोल्ड मेडल उसके गले मे डाला हुआ था, जिसमें सरदार सिंह उनके साथ खड़े थे।

8 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने सवाल उठाया कि अगर वह केवल अगर उनकी एक आम प्रशंसक होती तो कोई भी खिलाड़ी उनके गले में ऐसे ही मेडल डाल देता। अर्शपाल ने आगे कहा कि अगर वह केवल उनकी एक दोस्त होती तो उनके साथ करवा चौथ? जन्मदिन? परिवार वालों ? जन्मदिन ? पर दिखाई देती।

9 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
वहीं उनकी महिला वकील ने कहा कि लुधियाना में यह केस दर्ज कराया गया था लेकिन वहां की पुलिस का कहना है कि डन्हें पंचकूला या फिर सिरसा जहां सरदार का घर है वहां पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। वकील का कहना है कि इस मामले में उनकी जो क्लाइंट कहेंगी वह कानूनी कदम उठाएंगे और महिला आयोग के पास जाएंगे।

10 of 12
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
इस सारे मामले के सामने आने के बाद चंडीगढ़ में फरवरी को खेले गए हाकी लीग के दौरान सरदार सिंह को एक प्रेस वार्ता करनी पड़ी थी। जिसमें उन्होंने अपने पर आरोप लगाने वाले लड़की के यौन शोषण के अरोपों को सिरे से नकार दिया था। हलांकि उन्होंने यह माना था कि आरोप लगाने वाली लड़की उनकी केवल दोस्त है।

11 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
सरदार सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने इस मामले को गहरी साजिश करार दिया है। सिंह ने कहा कि सरदार सिंह शिकायत करने वाली लड़की के साथ रिश्ते में नहीं था। सिरसा जिले के संत नगर इलाके में अपने घर पर गुरनाम सिंह ने कहा कि सरदार सिंह बेगुनाह है। मेरे बेटे के ओलंपिक जाने की बात है। यह सारा बेबुनियादी विवाद उसी संभावना को खत्म करने के लिए है।
विज्ञापन

12 of 12
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
सरदार सिंह हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं और करनाल में तैनात हैं। 2008 के अजलानशाह टूर्नामेंट में पहली बार टीम का नेतृत्व करके देश के सबसे युवा हॉकी कप्तान बने। वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। भारत सरकार ने 2012 में सरदार सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 2015 में सरदार सिंह को नागरिक सम्मान पद्म श्री भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें