फिल्मी स्टाइल में बाइक पर बैठकर नाचते हुए दुल्हन मंडप तक जा रही थी कि अचानक हादसा हो गया और एक जान चली गई। देखिए तस्वीरों में मामला।
विज्ञापन
2 of 9
शादी में धमाके में एक युवक की मौत
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। मुरथल रोड स्थित बैंकेट हॉल में हो रहे शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी कोशिश की गई थी। यहां तक की मंडप में दुल्हन की इंट्री भी पूरे फिल्मी स्टाइल में हुई। दुल्हन बाइक के काफिले के साथ पहुंची थी। दुल्हन ख़ुद दूल्हे के साथ बाइक पर बैठी थी और वह बाइक पर नाचते हुए मंडल की तरफ बढ़ी। इसी दौरान आतिशबाजी शुरू हो गई। हर तरफ आतिशबाजी की धूम दिख रही थी।
विज्ञापन
3 of 9
शादी में धमाके में एक युवक की मौत
वहीं लगातार आतिशबाजी होने से लोहे का पाइप गरम हो गया और फट गया। जोर का धमाका हुआ और तुषार नाम के युवक की जान चली गई, जो रिश्ते में दूल्हे का भानजा लगता था। पटाखे के विस्फोट से फटी लोहे की पाइप किशोर के सीने में जा घुसी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान करीब 15 अन्य लोग भी चोटिल हो गए।
4 of 9
शादी में धमाके में एक युवक की मौत
मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसा तब हुआ जब फिल्मी स्टाइल में युवती को मंडप की तरफ ले जाया जा रहा था।
शुक्रवार रात को गीता भवन क्षेत्र निवासी लवीश की बेटी की शादी थी।
विज्ञापन
5 of 9
शादी में धमाके में एक युवक की मौत
शादी समारोह का आयोजन मुरथल रोड स्थित बैंकेट हॉल ग्रैंड गार्डन में किया गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे दुल्हन जब गार्डन पहुंची तो उसके स्वागत के लिए आतिशबाजी शुरू हो गई। आतिशबाजी के बीच ही जिस लोहे के पाइप में पटाखा रखकर फोड़ा जा रहा था वह फट गया और शादी समारोह में मौजूद तुषार (15) की सीने में लोहे का टुकड़ा जा घुसा। उसके साथ ही वहां मौजूद करीब 15 लोगों को भी चोट आई।
विज्ञापन
6 of 9
शादी में धमाके में एक युवक की मौत
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायल तुषार को परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी समारोह में सरीक होने गए लोगों का कहना था कि अचानक ब्लास्ट के बाद कुछ देर के लिए तो सुनाई देना भी बंद हो गया था। इसके बाद अचानक मची भगदड़ से शादी के लिए सजाया मंडप व अन्य सामान भी बिखर गया।
विज्ञापन
7 of 9
शादी में धमाके में एक युवक की मौत
पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट भी एकत्रित कराए। पुलिस ने किशोर के पिता हेमंत बत्रा के बयान पर अज्ञात पटाखा फोड़ने वाले के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी पहलाद सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
8 of 9
शादी में धमाके में एक युवक की मौत
मामले को लेकर गार्र्डन मालिक प्रमोद ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि गार्डन किराए पर दिया गया था और लिखित में लिया गया है कि आतिशबाजी या अन्य हादसे के लिए शादी करने वाला परिवार खुद जिम्मेदार होगा। यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है, लेकिन इसमे गार्डन के कर्मचरियों या अन्य का कोई हाथ नहीं है।
हादसे के बाद प्रशासन भी चेत गया है। पुलिस अधीक्षक अश्विन शेनवी ने सभी बैंकेट हाल संचालकों को आगाह किया है कि इस तरह आतिशबाजी से हादसा होने की स्थिति में बैंकेट हाल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब पार्किंग की व्यवस्था भी बैंकेट हॉल संचालक ही करेंगे। अगर कहीं शादी समारोह के दौरान सडक़ जाम हुई तो भी बैंकेट हाल संचालक पर मामला दर्ज किया जाएगा।