सैफ अली खान और करीना के घर तैमूर के बाद एक और खुशी आई, लेकिन अब वह उदासी में बदल गई है। परिवार के सभी सदस्यों के लिए बुरी खबर है।
विज्ञापन
2 of 8
hh
- फोटो : hh
मामला एक नन्हे मेहमान को दुनिया में लाने की तैयारी कर रही सोहा अली खान से जुड़ा है। दरअसल, हरियाणा के लोकायुक्त ने गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर और जिले की आर्म्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी (एएलए) को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान को जारी किए गए हथियार लाइसेंस मामले में क्रियात्मक खामियों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
soha ali khan
- फोटो : getty images
आरोप है कि सोहा अली खान को साल 1996 में आर्म्स लाइसेंस जारी किया गया था, जबकि उस वक्त वह इसके लिए योग्य नहीं थीं। वहीं इस हथियार का इस्तेमाल उनके पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी समेत छह लोगों ने झज्जर में काले हिरण का शिकार करने में किया था। रजिस्ट्रार ने पाया कि सोहा ने आईपीसी की धारा 420 के तहत दंडनीय अपराध किया, जिसके के लिए उन्हें सजा दी जानी चाहिए।
4 of 8
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान
सोहा अली खान द्वारा अवैध ढंग से शस्त्र लाइसेंस बनवाने की शिकायत लोकायुक्त के पास 2016 में आई थी। लोकायुक्त के रजिस्ट्रार ने पूरे मामले की जांच और सुनवाई के बाद इसी माह के दूसरे सप्ताह में लोकायुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रजिस्ट्रार की सिफारिश पर लोकायुक्त ने सोहा अली खान और इस पूरे मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
अदाकारा सोहा अली खान
पीपुल्स फार एनीमल के चेयरमैन नरेश कादियान ने यह शिकायत की थी। अब मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 जुलाई को तय की है। साथ ही गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर और आर्म्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी को इस मामले में रिपोर्ट सौंपने का भी आदेश दिया है। हालांकि वर्ष 2010 में सोहा अली खान के शस्त्र लाइसेंस को गुरुग्राम के पूर्व डीसी और वर्तमान में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता निरस्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 8
अदाकारा सोहा अली खान
वहीं एफआइआर दर्ज करने के निर्देश इसलिए दिए गए हैं कि सोहा अली खान का शस्त्र लाइसेंस कम उम्र में कैसे बना दिया गया। शस्त्र लाइसेंस जब्त होने के बाद ही इस मामले का पटाक्षेप हो गया था, लेकिन कादियान के शिकायत करने के बाद मामला फिर उजागर हो गया। सोहा अली खान ने इसी शस्त्र लाइसेंस को उसके पुलिस कस्टडी में होते हुए रिन्यू भी कराया हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
अदाकारा सोहा अली खान
बता दें कि सोहा अली खान के 22 बोर के राइफल के लाइसेंस की जांच होनी है। 2005 के एक अवैध शिकार मामले में इस हथियार की जांच चल रही है। यह केस सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी समेत अन्य पर है। एनिमल ऐक्टिविस्ट और हरियाणा स्काउट ऐंड गाइड कमिश्नर नरेश कुमार की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार मंजीत सिंह ने इस केस को आगे बढ़ाया।
पिछले साल मार्च में कुमार ने लोकायुक्त के पास इस मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन लिए जाने की मांग की थी। इस साल 10 मार्च को लोकायुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट में रजिस्ट्रार ने कहा, 'यह साबित हो चुका है कि सोहा को कम उम्र (18 से कम) में ही हथियार का लाइसेंस जारी कर दिया गया। सोहा अली खान नें 18 साल की उम्र में लाइसेंस बनवाया, जबकि 21 साल की उम्र में उनकी पात्रता बनती थी।