चूहों की करामात चौंका देगी। इन्होंने भाखड़ा नहर की पटरी खोद डाली। इससे 1400 एकड़ में खड़ी फसल डूब गई। देखिए तबाही की तस्वीरें।
विज्ञापन
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
2 of 9
मामला हरियाणा में सिरसा के डबवाली जिले का है। चूहों ने बिल बनाकर भाखड़ा नहर की पटरी खोद दी। भारी बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ा और नहर में 45 फीट कटाव आ गया।
विज्ञापन
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
3 of 9
कटाव आने से रात भर में करीब 1400 एकड़ में खड़ी कपास, ग्वार और धान की फसल में पानी भर गया। नलकूप और बिजली के पोल भी गिर गए।
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
4 of 9
ग्रामीण सुबह उठे तो खेतों में भरा पानी देख उनके होश उड़ गए। उनकी फसल तबाह हो चुकी थी। उनकी मेहनत पर पानी फिर चुका था।
विज्ञापन
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
5 of 9
बताया जा रहा है कि 65 साल पुरानी यह नहर बनने का बाद से पहली बार टूटी है। लखुआना के किसान नरसी राम ने सुबह करीब पांच खेत में पानी भरा देखा तो वह एक किलोमीटर दूर बह रही भाखड़ा नहर के नजदीक पहुंचा।
विज्ञापन
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
6 of 9
नहरी विभाग (सर्कल) के कार्यकारी अभियंता आत्मा राम का कहना है कि रात को नहर में 2700 क्यूसेक पानी चल रहा था। नहर टूटने की आशंका के चलते 500 क्यूसेक पानी कम करवाया था। जिस क्षेत्र में नहर टूटी है, वह इस्केप क्षेत्र है। इसको कभी मुख्य ब्रांच के तौर पर प्रयोग किया जाता था। नहर के पास चूहे बहुत हैं, जो पटरी में अपना बिल बना लेते हैं। इससे पटरी पानी का दबाव नहीं झेल पाई।
विज्ञापन
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
7 of 9
ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि पंद्रह दिनों की नहरबंदी होने के बावजूद विभाग ने सफाई नहीं करवाई। दो साल से गिरा सफेदा आज भी नहर के बीच पड़ा है, जो नहर केटूटने का कारण बना। उनका कहना था कि उनकी बर्बादी के लिए नहरी विभाग ही जिम्मेदार हैं।
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
8 of 9
आत्माराम ने कहा कि नहरबंदी के दौरान विभाग ने मशीन लगाकर नहर की सफाई करवाई थी। समय-समय पर यह अभियान चलता है। किसानों के आरोप निराधार हैं। हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ सब जगह बारिश से जल स्तर ज्यादा हो गया है। चूहों द्वारा बनाए गए बिल की वजह से नहर टूट सकती है।
OMG! चूहों ने खोद दी भाखड़ा नहर की पटरी, तबाही की तस्वीरें
9 of 9
ग्रामीणों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की मदद से नहर को पाट दिया। नहरी विभाग के अधिकारी चूहों के बिल बनाने की वजह से नहर टूटने का दावा कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण विभाग पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।