पंजाब की बेटी ने अमेरिका में ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता और देश का नाम रोशन किया। पेशे से ये बेटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पढ़ें इंटरव्यू। रिपोर्ट और फोटो: राजेश शांडिल्य
विज्ञापन
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
2 of 11
बात हो रही है फिरोजपुर की रहने वाली अनमोल संधू की। इन्होंने अमेरिका में मिसेज अर्थ फोटोजेनिक- 2015 का ताज जीता है। अनमोल चंडीगढ़ की बहू हैं और पिछले नौ साल से एक नामी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
3 of 11
अमेरिका में 13 से 19 अक्तूबर तक आयोजित 23 देशों के इंटरनेशनल मॉडलिंग कांटेस्ट में अनमोल रनरअप रहीं हैं, जबकि इस स्पर्धा में उन्हें मिसेज अर्थ फोटोजेनिक- 2015 का ताज हासिल हुआ है।
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
4 of 11
दो दशक पहले ऐसे ही ताज ने अनमोल को प्रेरित किया था। तब कक्षा छह में पढ़ने वाली अनमोल ने भी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की तरह ही कुछ करने का सपना संजोया था। इसे साकार करने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, यह सोचे बगैर उन्होंने घर के कमरे में कैटवॉक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
5 of 11
कुछेक स्पर्धाओं में शामिल भी हुईं, लेकिन मिस इंडिया बनने का सपना इसलिए पूरा नहीं हुआ, क्योंकि टॉपर होने के कारण परिवार चाहता था कि पहले वह एजुकेशन पर फोकस करें। एजुकेशन पूरी हुई तो नौकरी और फिर विवाह, मगर जहन में क्राउन का सपना अभी पूरी ताकत के साथ जीवित रहा।
विज्ञापन
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
6 of 11
अनमोल ने अपनी इच्छाशक्ति को प्रबल बनाए रखा। पति और ससुराल का भी सहयोग मिला। खैर विवाहित होने के चलते जो अनमोल मिस इंडिया की स्पर्धा में शामिल होने से चूक गई थी, उसे पंजाब और चंडीगढ़ की ओर से मिसेज इंडिया में अवसर मिला।
विज्ञापन
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
7 of 11
बड़ी कामयाबी ये रही कि इस अवसर के साथ उनके सिर पर मिसेज इंडिया-2015, क्वीन आफ सबटांस और मिसेज ईस्ट एशिया अर्थ- 2015 का ताज हासिल हुआ। इन्हीं उपलब्धियों के चलते उनका चयन उपरोक्त इंटरनेशनल इवेंट में हुआ और मिसेज अर्थ रनरअप के साथ मिसेज अर्थ फोटोजेनिक का क्राउन मिला।
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
8 of 11
विशेष बातचीत में अनमोल संधू ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि मां, बेटी, बहू, पत्नी, पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए मिसेज अर्थ फोटोजेनिक का ताज हासिल हुआ है।
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
9 of 11
एक्टिंग और क्लासिकल डांसिंग का शौक रखने वाली अनमोल नवंबर में रिलीज होने जा रही तेलुगू फिल्म से डेब्यू कर रहीं हैं और उनके अपोजिट होंगे साउथ के हीरो संतोष प्रताप। माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, सलमान और अक्षय कुमार को पसंद करने वाली अनमोल का कहना है कि उनके पास बॉलीवुड और कई पंजाबी फिल्मों के आफर हैं, लेकिन वह अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ही फिल्मों में काम करेंगी।
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
10 of 11
आठ वर्षीय पुत्र की मां अनमोल संधू के अनुसार वह दो एनजीओ के साथ जुड़ी हैं। विशेष रूप से पर्यावरण के क्षेत्र में काम करना उन्हें पसंद है। अनमोल के अनुसार मूवी और मॉडलिंग चलती रहेगी, लेकिन समाजसेवा के क्षेत्र में वह जीवनभर कार्य करती रहेंगी। संधू ने कहा कि वह अपनी मातृभूमि से विशेष प्यार करती हैं, जबकि मदर टेरेसा और मां आदर्श महिलाएं हैं।
पंजाब की बेटी बनी अमेरिका में ब्यूटी क्वीन, देखिए कैसे?
11 of 11
अनमोल के अनुसार मुझे चैलेंज स्वीकार करना अच्छा लगता है। देश-दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्हें इस बात पर पूरा भरोसा है कि महिलाएं अगर मुश्किलों का पहाड़ न बनाकर चुनौतियों को स्वीकार करना सीख लें तो वे तमाम मुश्किलों का हल अपनी क्षमताओं से निकाल सकती हैं, लेकिन इसकेलिए उन्हें अपनी विल पावर को स्ट्रांग बनाना होगा।