फेसबुक पर दो महीने पहले शुरू हुआ प्यार परवान नहीं चढ़ा तो सिरफिरे आशिक ने चाकू से शादीशुदा प्रेमिका का गला उसके पति के सामने ही रेत डाला।
विज्ञापन
आशिक बना कातिल, फेसबुक गर्लफ्रेंड की पति के सामने हत्या
2 of 6
वारदात, पानीपत में बुधवार को हुई। महिला के पति, सास-ससुर के सामने ही इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर वह भागने की बजाय शव के पास ही बैठा रहा। उसने दूसरे लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। बाद में पुलिस के सामने उसने चाकू से अपने बाएं हाथ की नस काट ली। वह महिला के बात बंद कर देने से गुस्से में था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आशिक बना कातिल, फेसबुक गर्लफ्रेंड की पति के सामने हत्या
3 of 6
मामला पानीपत के अंतर्गत कुटानी रोड स्थित चावला कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक संजय निवासी बलरामपुर, यूपी 10-12 साल से माता-पिता, पत्नी निशा, दो बच्चों आदी और वंश के साथ रहता है। वह फैक्टरी में काम करता है। बुधवार दिन में संजय की पत्नी निशा घर की छत अपने बाल सुखा रही थी। इसी दौरान राजीव कॉलोनी निवासी मुकेश चाकू लेकर छत पर पहुंच गया। निशा डर के मारे नीचे उतर आई तो मुकेश भी उसके पीछे-पीछे नीचे आ गया।
आशिक बना कातिल, फेसबुक गर्लफ्रेंड की पति के सामने हत्या
4 of 6
निशा ने मुकेश को घर से चले जाने को कहा तो मुकेश आपा खो बैठा। उसने निशा का हाथ पकड़ लिया। सास शीला देवी ने निशा को छुड़वाने के लिए मुकेश को कई बार मोगरी मारी और ससुर ने मुकेश को पीछे से पकड़ लिया। मुकेश ने ससुर को धक्का देकर निशा का गला चाकू से रेत डाला। निशा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहू का शव देखकर शीला बेहोश हो गई। मुकेश भागने की बजाय शव के पास बैठ गया।
विज्ञापन
आशिक बना कातिल, फेसबुक गर्लफ्रेंड की पति के सामने हत्या
5 of 6
पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि मुकेश व निशा की दो महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। मुकेश ने निशा को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों को फेसबुक से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों डेढ़ माह पहले घर से चले गए थे। संजय ने निशा की गुमशुदगी की शिकायत किला चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने निशा और मुकेश को फरीदाबाद से बरामद किया। पुलिस दोनों को किला पुलिस चौकी ले आई थी। दोनों पक्षों का किला चौकी में समझौता हो गया था।
आशिक बना कातिल, फेसबुक गर्लफ्रेंड की पति के सामने हत्या
6 of 6
निशा दिल्ली स्थित अपने मायके चली गई। एक माह मायके रहने के बाद वह 15 दिन पहले ही ससुराल आई थी। उसने मुकेश से बातचीत बंद कर दी थी। गुस्से में आया मुकेश अक्सर निशा के घर के आसपास मंडराता रहता था। मुकेश ने बुधवार सुबह निशा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने दूसरे लोगों को भी धमकाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -प्रवीन कुमार, प्रभारी, किला पुलिस चौकी पानीपत।