पत्नी से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई, तो फेसबुक वीडियो में उड़ेला दर्द और फंदा लगाकर जान दे दी। जवान बेटे को फंदे पर लटका देखकर मां बेहोश हो गई। घटना चंडीगढ़ की है। युवक के सुसाइड करने से परिजन सकते में हैं। उसकी पत्नी और उसके परिजनों को भी यकीं नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
युवक ने लगाया फंदा
डेढ़ वर्ष पहले शादी और फिर अनबन होने पर कुछ समय पूर्व पंचायत के फैसले पर पत्नी से अलगाव। इसी तनाव में सेक्टर-26 की बापूधाम कालोनी में फेज-1 निवासी 23 वर्षीय युवक ने घर पर ही पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह मिली सूचना पर बापूधाम चौकी से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रवि के शव को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। इस दौरान रवि की जेब से उसका मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन
3 of 5
युवक ने लगाया फंदा
डॉक्टरी जांच में रवि की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके मोबाइल की जांच की तो वह वीडियो मिली, जिसे रवि ने खुदकुशी से पहले बनाया था। रवि ने वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। रवि ने मौत के बाद पुलिस से किसी को परेशान नहीं करने की अपील भी की है और खुदकुशी को खुद का फैसला बताया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
4 of 5
युवक ने लगाया फंदा
रवि सेक्टर-26 सब्जी मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाता था। रवि के सुसाइड करने का पता उस समय लगा, जब वह अपनी मां के पास मकान की पहली मंजिल पर चाय पीने नहीं पहुंचा। रवि की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा ग्राउंड फ्लोर पर ही कमरे में रहता था और अन्य पारिवारिक सदस्य पहली मंजिल पर रहते हैं। रोजाना रवि सुबह पहली मंजिल पर चाय पीने आता था, लेकिन इस सुबह नहीं आया।
मां ने बताया कि जब वह उसे बुलाने के लिए गई तो दरवाजा खुला हुआ था। जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुई, तो देखा की रवि फंदे पर लटका हुआ है। यह देखकर वह चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास लोग दौड़े आए। लोगों ने ही पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि अनबन के चलते पंचायती फैसले के बाद पत्नी अलग हो गई थी।