फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीकॉम को दी थी मात : मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा की आज है शादी, जानें- कौन हैं जीवनसाथी योगेश शर्मा

Sat, 03 Apr 2021 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पिंकी रानी जांगड़ा। (फाइल फोटो) - फोटो : @boxer_pinkij
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम को रिंग में चित कर चुकीं हरियाणा के हिसार जिले की मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा शनिवार को शादी के बंधन में बधेंगी। हिसार के आजाद नगर के मॉडर्न साकेत कॉलोनी की रहने वालीं पिंकी जांगड़ा की शादी योगेश शर्मा के साथ होगी। योगेश दिल्ली के बसंत कुंज में रहते हैं और गुरुग्राम में बैंक ऑफ अमेरिका के कार्यालय में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा। (फाइल फोटो) - फोटो : @boxer_pinkij
शादी समारोह हिसार में होगा। मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को भी निमंत्रण दिया गया है। पिंकी के पिता कृष्ण जांगड़ा कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हैं। उल्लेखनीय है कि पिंकी ने वर्ष 2009 में गुवाहाटी में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में मेरीकॉम को हराया था। वहीं वर्ष 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल में भी मेरीकॉम को शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा। (फाइल फोटो) - फोटो : @boxer_pinkij
कॉमनवेल्थ गेम्स में पिंकी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया था। पिंकी जांगड़ा दिल्ली में आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पिंकी ने पांच बार की एशियन चैंपियन और विश्व चैंपियन सरिता देवी को नेशनल गेम्स और नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मात दी थी। हालांकि मैरी कॉम को हराने के बाद पिंकी रातों रात स्टार बन गईं थीं। 

4 of 5
मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा। (फाइल फोटो) - फोटो : @boxer_pinkij
भाई से मिली बॉक्सिंग की प्रेरणा
पिंकी को बॉक्सिंग की प्रेरणा उन्हें अपने भाई अमित से मिली है। भाई को ही देखकर बॉक्सिंग खेलने की बात उनके मन में आई। 2004 में उन्होंने बॉक्सिंग खेलना प्रारंभ किया। उन्होंने बॉक्सिंग की बारीकियां जानने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में प्रवेश ले लिया। उनके भाई उन्हें वहां लेकर जाते थे और कोचिंग के बाद वापस घर लेकर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा। (फाइल फोटो) - फोटो : @boxer_pinkij
अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां
  • 2010 में भारत-श्रीलंका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता
  • 2011 में अराफुरा गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता
  • 2012 में एशियन वुमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
  • 2014 में नेशन्स कप में रजत पदक जीता
  • 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता
  • 2015 में प्रेसिडेंट कप ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता
  • 2018 में इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें