फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद क्यूं खेलती हैं मैरी कॉम, बताई वजह, बोलीं-कुछ अधूरा सा है उसे पूरा करना है

Sun, 24 Nov 2019 09:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
मैरी कॉम - फोटो : फाइल फोटो
पिछले 20 वर्षों से बॉक्सिंग कर रही महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का कहना है कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना मेरा सपना है। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह बच्चे होने के बाद भी खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को शादी के बाद अपना खेल नहीं छोड़ना चाहिए। उसे लगातार खेलते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
मैरी कॉम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मैरीकॉम ने कहा कि मुझे रिंग में बॉक्सिंग करते 20 साल हो गए हैं। इतने लंबे समय तक कोई लड़का भी नहीं खेलता। उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरह केवल विजेंद्र सिंह को मानती हूं। क्योंकि मेरे अलावा केवल विजेंद्र ने ही ओलंपिक में पदक जीता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मैरी कॉम - फोटो : फाइल फोटो
मैरीकॉम ने कहा कि मैं कई बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हूं। एशियन और कॉमनवेल्थ में भी मेडल जीत चुकी हैं। इसके बावजूद जिंदगी में कुछ अधूरा सा लगता है। वह अधूरापन ओलंपिक में गोल्ड मेडल है। 

4 of 5
मैरी कॉम - फोटो : फाइल फोटो
मेरे पास ओलंपिक का ब्रांज मेडल है, लेकिन मेरा सपना गोल्ड मेडल जीतना है। इसलिए बच्चे होने के बाद भी लगातार खेल रही हूं। मैरीकॉम ने कहा कि वह ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। उम्मीद है कि ओलंपिक में क्वालीफाई करके देश के लिए गोल्ड मेडल जीतूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैरी कॉम - फोटो : फाइल फोटो
खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत
बॉक्सर एमसी मैरीकॉम कहती हैं कि हरियाणा के खिलाड़ी सबसे आगे रहते हैं और वह देश का मान खूब बढ़ा रहे हैं। यहां के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसकी वजह यह है कि हरियाणा में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर दिखाई देता है। लेकिन देश में खिलाड़ियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने की जरूरत है। जिन जगहों पर समस्याएं हैं, उनको दूर किया जाना चहिए, जिससे नए खिलाड़ी ज्यादा बेहतर कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें